ओक्लाहोमा लेक पर यंग पार्टी में खून खराबा, अंधाधुंध फायरिंग 10 से ज्यादा लोग घायल

Edited By Updated: 04 May, 2026 12:44 PM

at least 10 injured in shooting at lake party near oklahoma city

Arcadia Lake के पास एक पार्टी में गोलीबारी में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल भेजा गया। Edmond Police Department जांच कर रही है। हमलावर फरार हैं, लेकिन फिलहाल आम लोगों के लिए कोई तत्काल खतरा नहीं बताया गया।

International Desk: अमेरिका के ओक्लाहोमा सिटी  (Oklahoma City) के पास रविवार रात एक लेक पार्टी के दौरान अचानक गोलीबारी हो गई। इस घटना में कम से कम 10 लोगों को गोली लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना Arcadia Lake के पास हुई, जो ओक्लाहोमा सिटी से करीब 13 मील उत्तर में स्थित है। यह जगह पिकनिक, कैंपिंग और वॉटर स्पोर्ट्स के लिए काफी लोकप्रिय मानी जाती है। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9 बजे (स्थानीय समय) गोली चलने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

 

सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत अलग-अलग बताई जा रही है। Edmond Police Department ने बताया कि घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि कुछ लोग खुद ही अस्पताल पहुंच रहे हैं। अभी तक किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल आम जनता के लिए कोई सक्रिय खतरा नहीं है। इसके बावजूद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच जारी है। पार्टी में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिनमें ज्यादातर युवा बताए जा रहे हैं। पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग किस वजह से हुई और इसमें कौन लोग शामिल थे। इस घटना में Oklahoma City Police और Oklahoma Highway Patrol ने भी सहायता की, लेकिन जांच की जिम्मेदारी एडमंड पुलिस के पास है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!