उत्तर कोरिया ने एक बार फिर दक्षिण कोरिया की ओर फेंका 'कचरे' वाला गुब्बारा, राष्ट्रपति कार्यालय परिसर में गिरी गंदगी

Edited By Updated: 24 Jul, 2024 10:58 AM

balloons filled with garbage sent by north korea to south korea

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की ओर कचरे से भरे गुब्बारे भेजे जो राष्ट्रपति कार्यालय परिसर में जा कर गिरे हैं। समाचार एजेंसी ‘योनहप' ने अपनी ...

सियोल: उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की ओर कचरे से भरे गुब्बारे भेजे जो राष्ट्रपति कार्यालय परिसर में जा कर गिरे हैं। समाचार एजेंसी ‘योनहप' ने अपनी खबर में यह जानकारी दी। योनहप ने अपनी खबर में हालांकि इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन मीडिया में आई अन्य खबरों में कहा गया कि इन गुब्बारों से किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया था कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को सियोल की ओर कचरे से भरे और गुब्बारे भेजे।  PunjabKesari

सियोल के अधिकारियों ने भी बताया कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को दक्षिण कोरिया की ओर संभवतः कचरे से भरे और गुब्बारे उड़ाए । कुछ दिन पहले ही दक्षिण कोरिया ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा पर उत्तर कोरिया के संबंध में दुष्प्रचार संदेश प्रसारित किए थे। दक्षिण कोरिया के 'ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ' ने एक बयान में बताया कि उत्तर कोरिया की ओर से भेजे गए कचरे से भरे गुब्बारे बुधवार को सीमा पार करके सियोल के उत्तर में उड़ रहे थे। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!