Edited By Anu Malhotra,Updated: 18 Sep, 2026 12:27 PM

अमेरिका के फ्लोरिडा से एक बेहद हैरान और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। फ्लोरिडा के लेकलैंड शहर की रहने वाली 46 वर्षीय क्रिस्टीना क्लेमेंस और उनके 22 वर्षीय बेटे शेन क्लेमेंस को पुलिस ने नाजायज यौन संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस...
फ्लोरिडा: अमेरिका के फ्लोरिडा से एक बेहद हैरान और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। फ्लोरिडा के लेकलैंड शहर की रहने वाली 46 वर्षीय क्रिस्टीना क्लेमेंस और उनके 22 वर्षीय बेटे शेन क्लेमेंस को पुलिस ने नाजायज यौन संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस पूरे वाकये की पोल तब खुली, जब मां-बेटे के बीच हुई एक मामूली घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराने पुलिस बुलाई गई थी।
जब बेटे ने पुलिस को बताया कि 18 साल का होने के बाद से ही उसके अपनी मां के साथ यौन संबंध रहे हैं। पोल्क काउंटी के शेरिफ़ ग्रेडी जड के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब क्रिस्टीना ने अपने बेटे शेन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को फोन किया था। मौके पर पहुंची पुलिस जब शेन को गिरफ्तार कर रही थी, तो वह भड़क गया और उसने गुस्से में आकर पुलिस के सामने एक सनसनीखेज खुलासा कर दिया। शेरिफ ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि शेन ने पुलिस अधिकारियों से कहा, "ठीक है, अब मैं आपको सच बताता हूं- जब से मैं 18 साल का हुआ हूं, तब से मेरी अपनी मां के साथ शारीरिक संबंध हैं।"
शेरिफ़ ग्रेडी जड के अनुसार, जांचकर्ता इस दावे से हैरान रह गए और शेन से अपनी बात दोहराने को कहा। उसने फिर से वही आरोप दोहराया। इसके बाद क्रिस्टीना से इस आरोप के बारे में अलग से पूछताछ की और पूछा कि क्या वह 18 साल की उम्र के बाद से ही अपने बेटे के साथ सेक्स कर रही थीं। जड के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर इस रिश्ते को स्वीकार किया और जांचकर्ताओं को बताया कि ऐसा "सिर्फ़ 100 बार" हुआ था।
जांच अधिकारियों ने क्रिस्टीना के पति से भी पूछताछ की। पति ने बताया कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था और वे खुशी-खुशी एक साथ रह रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस रिश्ते की सीधी जानकारी तो नहीं थी, लेकिन जब भी उनकी पत्नी और बेटा एक साथ बेडरूम का दरवाजा बंद करके घंटों वक्त बिताते थे, तो उन्हें थोड़ा शक जरूर होता था।
शेरिफ ग्रेडी जुड ने इसे पूरी तरह गैर-कानूनी करार देते हुए मां और बेटे दोनों के खिलाफ नाजायज संबंधों का मामला दर्ज किया है। जेल रिकॉर्ड के मुताबिक, क्रिस्टीना पर डोमेस्टिक बैटरी और खुले तौर पर अडल्ट्री का भी मामला दर्ज किया गया है। क्रिस्टीना को $6,250 की जमानत राशि पर रिहा कर दिया गया है, जबकि उनके बेटे शेन पर घरेलू हिंसा की धाराओं के तहत मुकदमा कायम है और वह फिलहाल बिना जमानत हिरासत में है।