कनाडा से अमेरिका में अवैध रुप से घुसने का कर रहे थे प्रयास, भारतीयों समेत छह प्रवासियों के मिले शव

Edited By Updated: 01 Apr, 2023 01:41 AM

bodies of six migrants including indians found near canada border

कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका में घुसने का प्रयास करते समय सेंट लॉरेंस नदी में डूबने से छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।

इंटरनेशनल डेस्क: कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका में घुसने का प्रयास करते समय सेंट लॉरेंस नदी में डूबने से छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कनाडा के समाचार संस्थानों ‘सीबीसी' और ‘सीटीवी' के अनुसार पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह कनाडा के तटरक्षक बल के साथ हवाई खोज के दौरान क्यूबेक के एक इलाके में पलटी हुई नाव के निकट छह शव बरामद किए जबकि एक लापता शिशु की तलाश जारी है।

अकवेसाने मोहॉक पुलिस सेवा की उप प्रमुख ली-एन ओ'ब्रायन ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "माना जा रहा है कि छह व्यक्ति दो परिवारों से थे। एक परिवार रोमानियाई मूल का और दूसरा भारत का है।” उन्होंने कहा, "रोमानियाई परिवार का एक शिशु अभी नहीं मिला है और हम उसकी तलाश कर रहे हैं।" अधिकारी ने कहा, " माना जा रहा है कि सभी कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे थे।"

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!