भारतीय प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका ! अमेरिका में H-1B वीजा पर लग सकती रोक, अब केवल हाई-सैलरी...

Edited By Updated: 25 Apr, 2026 12:17 PM

us lawmakers seek to pause h 1b visas for 3 years

अमेरिका में रिपब्लिकन सांसदों ने H-1B वीजा को 3 साल रोकने का बिल पेश किया है। इसमें वीजा संख्या घटाने, न्यूनतम वेतन $2 लाख करने और भारतीय प्रोफेशनल्स पर असर डालने वाले कड़े नियम शामिल हैं। यह कदम अमेरिकी नौकरियों की सुरक्षा के नाम पर उठाया गया है।

Washington: अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में एच-1बी वीजा कार्यक्रम को तीन साल के लिए स्थगित करने संबंधी विधेयक पेश किया है। रिपब्लिकन सांसदों का तर्क है कि इस कार्यक्रम का दुरुपयोग करके अमेरिकी कामगारों की जगह कम दाम में विदेशी कर्मी लाए जा रहे हैं। एरिजोना से सांसद एली क्रेन ने 'एंड एच-1बी वीजा एब्यूज एक्ट ऑफ 2026' पेश किया, जिसे सात अन्य रिपब्लिकन सांसदों ने भी समर्थन दिया है। विधेयक में एच-1बी कार्यक्रम में सुधारों का प्रस्ताव है, जिसमें वार्षिक सीमा को 65,000 से घटाकर 25,000 करना, न्यूनतम वेतन 2,00,000 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष निर्धारित करना और एच-1बी वीजा धारकों को आश्रितों को अमेरिका लाने की अनुमति नहीं देना शामिल है।

 

कांग्रेस सदस्य ब्रायन बैबिन, ब्रैंडन गिल, वेस्ली हंट, कीथ सेल्फ (सभी टेक्सास से), एंडी ओगल्स (टेनेसी से), पॉल गोसर (एरिजोना से) और टॉम मैक्लिंटॉक (कैलिफोर्निया से) ने विधेयक के मूल सह-प्रायोजक के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियां विदेशी कर्मियों को नियुक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर एच-1बी वीजा कार्यक्रम का उपयोग करती हैं। प्रौद्योगिकी क्षेत्र के कर्मचारियों और चिकित्सकों सहित भारतीय पेशेवर, एच-1बी वीजा धारकों के सबसे बड़े समूहों में से एक हैं।

 

 क्या है इस विधेयक में  
इस विधेयक में H-1B वीजा सिस्टम को पूरी तरह बदलने के लिए कई सख्त नियम सुझाए गए हैं 

  • वीजा संख्या में कटौती: हर साल 65,000 से घटाकर सिर्फ 25,000
  • न्यूनतम वेतन: कम से कम $200,000 (लगभग ₹1.6 करोड़/साल)
  • परिवार पर रोक: H-1B धारक अपने आश्रितों को अमेरिका नहीं ला सकेंगे
  • लॉटरी सिस्टम खत्म: अब चयन वेतन के आधार पर होगा
  • अमेरिकी कर्मचारियों को प्राथमिकता: कंपनियों को साबित करना होगा कि उन्हें कोई अमेरिकी कर्मचारी नहीं मिला
  • एक से ज्यादा नौकरी पर रोक
  • थर्ड-पार्टी एजेंसियों पर बैन
     

और भी सख्त नियम
संघीय एजेंसियों को विदेशी कर्मचारियों को स्पॉन्सर करने से रोका जाएगा। 
OPT (Optional Practical Training) कार्यक्रम खत्म करने का प्रस्ताव।
H-1B धारकों के लिए ग्रीन कार्ड (स्थायी निवास) का रास्ता बंद करने की बात।
वीजा बदलने से पहले अमेरिका छोड़ना अनिवार्य।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!