सुपरमार्केट में बुर्के वाली महिलाओं ने की ऐसे चोरी, पकड़े जाने पर की अश्लील हरकत (देखें Video)

Edited By Updated: 08 Aug, 2019 11:26 AM

burka wearing muslim lady caught shoplifting in asda  uk

ब्रिटेन के एक सुपरमार्केट में चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बुर्के वाली महिलाओं के चोरी करने का...

लंदनः ब्रिटेन के एक सुपरमार्केट में चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बुर्के वाली महिलाओं के चोरी करने का अंदाज हैरान कर देगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि 2 महिलाओं ने बुर्के में दुकान में प्रवेश किया और करीब 20 बड़े पैकेट सामान चोरी कर बुर्के में रख लिए। हालांकि, दोनों का यह कारनामा स्टाफ की नजर में आ गया। महिलाओं की जब तलाशी शुरू हुई तो दोनों के पास करीब 20 पैकेट दिखे। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बुर्के के अंदर दोनों महिलाओं ने स्टोर से काफी सामान चुराया था। तलाशी के बाद एक-एक कर सारा सामान दोनों ने रखना शुरू किया। सुपरमार्केट में लोगों की भीड़ जमा होते देखकर दोनों में से एक महिला ने बड़े ही अश्लील तरीके से अपने अंडर गार्मेंट्स को दिखाना शुरू कर दिया।

चिल्लाते हुए महिला कह रही थी कि सब चेक कर लो अब और कुछ नहीं बचा है। हालांकि, सुपरमार्केट में काम करनेवाले लोगों ने तुरंत ही महिला को ऐसा करने से रोका। आसपास जमा भीड़ भी दोनों की हरकत देखकर हैरान थी। दुकान के प्रवक्ता की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'हम किसी भी तरह की चोरी को बर्दाश्त नहीं करते हैं। ऐसी किसी भी घटना पर हम ऐक्शन लेते हैं। हमने पुलिस को इस घटना की सूचना दी है और शॉप के स्टाफ का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं कि उन्होंने बहुत कुशलता से स्थिति को संभाला।' इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लोग काफी संख्या में शेयर कर रहे हैं। दोनों महिलाओं ने बच्चों की देखभाल से जुड़े ज्यादातर सामान की चोरी की थी।





 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!