समुद्री सफर बना मौत का जालः कनाडा तक पहुंचा हंता वायरस, क्रूज से लौटे यात्री में मिले लक्षण

Edited By Updated: 17 May, 2026 11:53 AM

canada confirms first hantavirus case in isolation in british columbia

हंतावायरस का खतरा अब कनाडा तक पहुंच गया है। संक्रमित क्रूज एमवी होंडियस से लौटे एक कनाडाई यात्री में शुरुआती जांच में वायरस के संकेत मिले हैं। अब तक इस प्रकोप से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

International Desk: हंतावायरस का खतरा अब कनाडा तक पहुंच गया है। संक्रमित क्रूज एमवी होंडियस से लौटे एक कनाडाई यात्री में शुरुआती जांच में वायरस के संकेत मिले हैं। एमवी होंडियस क्रूज पर हंटा वायरस संक्रमण फैलने के बाद अपने घर लौटे कनाडा के चार नागरिकों में से एक में शुरुआती जांच में संक्रमित होने के  लक्षण दिखे हैं। कनाडा  में ब्रिटिश कोलंबिया की जनस्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बॉनी हेनरी ने बताया कि विनिपेग स्थित राष्ट्रीय प्रयोगशाला से अंतिम पुष्टि संबंधी रिपोर्ट सप्ताहांत तक आने की संभावना है।

 

उन्होंने कहा, "हमें इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी, लेकिन हम स्थिति से निपटने के लिए तैयार थे।" दंपति में से एक में दो दिन पहले हल्के लक्षण दिखाई देने शुरू हुए। सत्ता वर्षीय व्यक्ति को बुखार और सिरदर्द जैसी शिकायतें थीं। फिलहाल दोनों को विक्टोरिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेनरी ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है और लक्षण फिलहाल हल्के हैं। उन्हें अस्पताल में अलग निगरानी में रखा गया है। दूसरे सदस्य में बेहद मामूली लक्षण पाए गए, लेकिन जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "कम से कम राहत की बात यह है कि लक्षणों का समय रहते पता चल गया।

 

दोनों को अगले कई दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।" एमवी होंडियस जहाज पर हंटा वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अगर कनाडाई मरीज में संक्रमण की पुष्टि होती है, तो वह इस जहाज से संक्रमित पाए जाने वाले 10वें व्यक्ति होंगे। जहाज पर संक्रमण के कुल 12 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से नौ की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में नीदरलैंड निवासी एक दंपति भी शामिल है। स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि दक्षिण अमेरिका की यात्रा के दौरान यही जोड़ा सबसे पहले इस वायरस से संक्रमित हुआ था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!