अमेरिका के चुनाव में दखल के आरोपों पर भड़के कनाडाई PM मार्क कार्नी, बोले- आरोपों में दम नहीं

Edited By Updated: 23 Oct, 2026 09:46 PM

canadian pm lashes out over allegations of interference in us elections

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में कनाडा के नेताओं के हस्तक्षेप करने के अमेरिकी आरोपों में ''कोई दम नहीं'' है। तुर्किये के इस्तांबुल में संवाददाताओं से बातचीत में कार्नी ने बुधवार...

टोरंटो : कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में कनाडा के नेताओं के हस्तक्षेप करने के अमेरिकी आरोपों में ''कोई दम नहीं'' है। तुर्किये के इस्तांबुल में संवाददाताओं से बातचीत में कार्नी ने बुधवार को कनाडा स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें कनाडा के नेताओं पर अमेरिकी राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया था।

अमेरिकी दूतावास ने कहा, ''कनाडा सरकार अमेरिकी चुनावों में संभावित हस्तक्षेप को लेकर जताई गई चिंताओं को खारिज कर रही है, जबकि उसके मंत्री और प्रीमियर आधिकारिक दस्तावेजों और सार्वजनिक मंचों पर अमेरिकी राजनीति को प्रभावित करने की योजनाओं का खुलकर जिक्र कर रहे हैं।'' इस बारे में सवाल पर कार्नी ने कहा, ''इन आरोपों में कोई दम नहीं है। मुझे इस बात से निराशा हुई है कि उनके राजदूत अपनी भूमिका को इस तरह के आरोप लगाने के रूप में देखते हैं।''

अमेरिकी दूतावास ने उद्योग मंत्री मेलानी जोली का विशेष रूप से जिक्र किया, जिन्होंने रिपब्लिकन पार्टी शासित राज्यों को निशाना बनाकर जवाबी शुल्क लगाने पर चर्चा की थी। दूतावास ने ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड का भी उल्लेख किया, जिन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का एक विज्ञापन प्रसारित किया था, जिसमें वह शुल्क लगाने की आलोचना करते नजर आए थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!