Edited By Tanuja,Updated: 22 Oct, 2026 07:30 PM

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय पायलट स्मित मच्छर के साथ मशाल जलाने का निमंत्रण दिया। नेतन्याहू के अनुसार, मोदी ने निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और आतंकवाद के खिलाफ...
Jerusalem: भारत और इजराइल के बीच मजबूत होते संबंधों के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। नेतन्याहू के अनुसार, इस समारोह में भारतीय पायलट स्मित मच्छर भी उनके साथ होंगे। बातचीत में दोनों देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और दशकों पुराने संबंधों का भी उल्लेख हुआ। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत की जानकारी दी। नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का निमंत्रण दिया है। उनके मुताबिक, इस अवसर पर भारतीय पायलट स्मित मच्छर भी साथ होंगे।
नेतन्याहू ने अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने निमंत्रण के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और इजराइल जमीन और हवा, दोनों मोर्चों पर आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं। नेतन्याहू के अनुसार, बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और इजराइल के बीच दशकों पुराने और मजबूत संबंधों की भी सराहना की। दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग लंबे समय से द्विपक्षीय संबंधों का अहम हिस्सा रहा है। नेतन्याहू की पोस्ट में आतंकवाद के खिलाफ साझा संघर्ष को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। नेतन्याहू ने अपने संदेश में भारतीय पायलट स्मित मच्छर का विशेष रूप से उल्लेख किया और उन्हें बहादुर भारतीय पायलट बताया।