पत्नी ने बालकनी से उड़ा दिए 1.5 करोड़ रुपए, वजह जान फटी रह गई लोगों की आंखें (Video)

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 01:56 PM

chinese woman tosses out 1 5 crore cash in balcony after argument with husband

चीन के शान्ताउ शहर में एक महिला ने कथित तौर पर पति से विवाद के बाद अपनी बालकनी से लगभग 1.5 करोड़ रुपये के नोट सड़क पर फेंक दिए। नोटों की बारिश होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रॉपर्टी मैनेजमेंट ने लोगों से उठाई गई रकम वापस करने की अपील की...

International Desk: पति-पत्नी  के झगड़े की एक बेहद हैरान करने वाली घटना ने लोगों को चौंका दिया है। दक्षिणी चीन के Shantou शहर में एक महिला ने कथित तौर पर अपने अपार्टमेंट की बालकनी से बड़ी मात्रा में नकदी सड़क पर फेंक दी। देखते ही देखते नीचे मौजूद लोगों की भीड़ नोट बटोरने के लिए दौड़ पड़ी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह घटना Longhu District के स्टार लेक सिटी रिहायशी परिसर में सुबह करीब 9 बजे हुई।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक महिला ऊंची इमारत की बालकनी से 1,000 हांगकांग डॉलर के नोट मुट्ठी भर-भरकर नीचे फेंक रही थी। कुछ ही मिनटों में सड़क और परिसर के आसपास नोट बिखर गए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chennaiist 1.1 M (@chennaiist)

जैसे ही लोगों ने हवा में उड़ते नोट देखे, राहगीरों और स्थानीय निवासियों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग जमीन पर गिरे नोटों को उठाने लगे, जबकि कुछ ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों को नोट बटोरने के लिए इधर-उधर दौड़ते देखा जा सकता है।स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद वजह हो सकता है। बताया जा रहा है कि किसी घरेलू बहस के दौरान महिला ने गुस्से में बड़ी मात्रा में नकदी खिड़की या बालकनी से बाहर फेंक दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। बाद में स्टार लेक सिटी के प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कार्यालय ने भी पुष्टि की कि परिसर में रहने वाली एक महिला ने अज्ञात कारणों से नकदी बाहर फेंकी थी।
 

 

प्रॉपर्टी मैनेजमेंट और स्थानीय प्रशासन ने उन लोगों से अपील की है जिन्होंने सड़क से पैसे उठाए हैं, वे रकम वापस जमा कराएं। अधिकारियों के अनुसार कुछ निवासियों ने पहले ही उठाई गई नकदी लौटा दी है। बाकी लोगों से भी कहा गया है कि वे रकम या तो प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कार्यालय में जमा कराएं या स्थानीय पुलिस स्टेशन में सौंप दें। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे गुस्से में लिया गया असामान्य फैसला बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि इतनी बड़ी रकम खुलेआम फेंकना सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है।
  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!