लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विमानों की आपस में हुई टक्कर, देखें VIDEO

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 09:58 AM

delta air lines plane air canada plane collided los angeles

लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डेल्टा एयर लाइन्स और एयर कनाडा के विमान आपस में टकरा गए। एयर कनाडा के अनुसार, उसका एक विमान टोरंटो से अभी-अभी आया ही था कि तभी उड़ान भरने के लिए जा रहे डेल्टा एयर लाइन्स के विमान से उसकी टक्कर हो गई। डेल्टा की यह...

 लॉस एंजिल्स: लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डेल्टा एयर लाइन्स और एयर कनाडा के विमान आपस में टकरा गए। एयर कनाडा के अनुसार, उसका एक विमान टोरंटो से अभी-अभी आया ही था कि तभी उड़ान भरने के लिए जा रहे डेल्टा एयर लाइन्स के विमान से उसकी टक्कर हो गई। डेल्टा की यह फ्लाइट टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट जा रही थी।

डेल्टा विमान के विंग (पंख) का एक हिस्सा एयर कनाडा विमान के स्टेबलाइज़र में फंसा हुआ दिखाई दिया। टक्कर के दौरान विंग का मुड़ा हुआ हिस्सा, जिसे विंगलेट कहा जाता है, टूटकर अलग हो गया और स्टेबलाइज़र में ही फंसा रह गया। डेल्टा विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि जब विमान गेट से हटकर रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उन्हें लगा कि एयर कनाडा का विमान उनके रास्ते में आ रहा है।

डेल्टा के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, "लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टैक्सीिंग के दौरान, डेल्टा का एक विमान एयर कनाडा के विमान से टकरा गया।" "हमारे ग्राहकों और लोगों की सुरक्षा से ज़्यादा ज़रूरी कुछ भी नहीं है, और हम इस अनुभव तथा यात्रा में हुई देरी के लिए अपने ग्राहकों से माफ़ी मांगते हैं।" टक्कर के बाद दोनों विमानों को सेवा से हटा दिया गया है। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि LAX (लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट) पर कामकाज सामान्य रूप से जारी रहा।

डेल्टा के प्रवक्ता के अनुसार, डेल्टा विमान में 275 यात्री और 15 क्रू सदस्य सवार थे। टक्कर के समय एयर कनाडा के विमान में यात्री थे या नहीं, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!