नेपाल में फिर कांपी धरती, बैतडी में 4.2 तीव्रता का भूकंप

Edited By Updated: 25 Oct, 2026 02:53 PM

earth trembles again in nepal 4 2 magnitude earthquake hits baitadi

नेपाल के बैतडी जिले के दिलासैनी इलाके में रविवार दोपहर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा के पास था। बैतडी और दार्चुला के आसपास के क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल खबर नहीं...

Kathmandu: नेपाल के बैतडी जिले में रविवार को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र ने यह जानकारी दी। केंद्र के अनुसार, रविवार दोपहर आए भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा के पास सुदूर पश्चिम प्रांत में बैतडी जिले के दिलासैनी इलाके में था। भूकंप के झटके बैतडी और दार्चुला जिलों के आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए।

 

हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। नेपाल में हर साल कई बार भूकंप आते हैं। यह देश भूकंपीय दृष्टि से सबसे अधिक सक्रिय क्षेत्रों (भूकंपीय क्षेत्र चार और पांच) में स्थित है, जिसके कारण इसमें भूकंप का खतरा बहुत अधिक रहता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!