नेपाल में फिर तबाही का खतरा; भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें कब बिगड़ेगा मौसम

Edited By Updated: 26 Oct, 2026 08:04 PM

call for caution over possibility of heavy rainfall

नेपाल में पछुआ हवाओं और बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के प्रभाव से इस सप्ताह मौसम बिगड़ने की आशंका है। बुधवार से हिमालयी और पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी बढ़ सकती है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की...

Kathmandu: पछुआ पवनों और बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण नेपाल में हफ्ते के आखिर में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। नेपाल मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के मध्य से मौसम और अधिक अस्थिर होने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान हिमालयी और पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। विभाग के मौसम विज्ञानी रोजन लामिछाने ने कहा, ''सोमवार को देश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे।''

 

उन्होंने बताया कि सोमवार रात तक कोसी, बागमती, गंडकी और लुंबिनी प्रांतों के हिमालयी और पहाड़ी इलाकों में बादल छाने की उम्मीद है, क्योंकि देश पर पछुआ पवनों का आंशिक प्रभाव पड़ने वाला है। मंगलवार को कोसी, मधेश, बागमती और गंडकी प्रांतों के साथ-साथ कर्णाली और सुदूर पश्चिम प्रांतों के हिमालयी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

 

लामिछाने ने कहा कि बुधवार से खासकर हिमालयी और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बढ़ सकती है। उन्होंने कहा, ''बृहस्पतिवार से शुक्रवार के दौरान कई जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना बढ़ रही है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और एक-दो जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।'' मौसम विभाग ने पर्यटकों और पर्वतारोहियों से सावधानी बरतने की अपील की है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!