पार्टी बनी मौत का मैदान: 3 हमलावरों ने घर में घुसकर की गोलीबारी, 11 की मौत

Edited By Updated: 23 Sep, 2026 04:01 PM

eleven killed in mass shooting at house in south africa

दक्षिण अफ्रीका के क्वामाखुथा शहर में मंगलवार रात घर में आयोजित पार्टी के दौरान तीन हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। हमले में 11 लोगों की मौत हुई और तीन घायल हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जिसके गर्भवती होने की आशंका है। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर...

Cape Town: दक्षिण अफ्रीका में एक घर में आयोजित पार्टी के दौरान तीन हमलावरों ने कम से कम 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जो शायद गर्भवती थी। उन्होने बताया कि गोलीबारी में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

 

बयान में कहा गया है कि यह गोलीबारी मंगलवार रात पूर्वी तट पर डरबन शहर से करीब 30 किलोमीटर दक्षिण में स्थित क्वामाखुथा शहर में हुई। पुलिस ने बताया कि लोग घर में आयोजित एक पार्टी के लिए जुटे थे, तभी संदिग्ध वहां पहुंचे और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!