फिर टूटा सोने का पहाड़; खदान ढहने से गई 11 खनिकों की जान, 30 घायल

Edited By Updated: 21 Sep, 2026 11:41 AM

sudan gold mine collapse kills 11 as search continues in red sea state

उत्तर-पूर्वी सूडान में सोने की खदान की सुरंग ढहने से कम से कम 11 खनिकों की मौत और 30 लोगों के घायल होने की खबर है। मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है। एक सप्ताह पहले पश्चिमी सूडान में खदान हादसे में 82 लोगों की मौत हुई थी। देश में हजारों अनौपचारिक...

Khartoum: उत्तर-पूर्वी सूडान में सोने की एक खदान की सुरंग ढहने से कम से कम 11 खनिकों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है।अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को हुई। यह देश में सोने की अनौपचारिक खदान की सुरंग ढहने की एक सप्ताह के भीतर दूसरी घटना है। सूडान में इस तरह की हजारों छोटी और अनौपचारिक खदानें हैं। देश के पश्चिमी हिस्से में पिछले रविवार को सोने की एक अन्य खदान की कई सुरंगें ढहने से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई थी। यह इलाका अर्धसैनिक 'रैपिड सपोर्ट फोर्स' (आरएसएफ) के नियंत्रण में है जो तीन साल से अधिक समय से सूडानी सेना से लड़ रही है।

 

सरकारी स्वामित्व वाली 'सूडानी मिनरल रिसोर्सेज कंपनी' के एक अधिकारी ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि रविवार तक 11 शव बरामद कर लिए गए और 30 लोगों को बचाया गया। अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की तलाश जारी है। कंपनी ने एक बयान जारी कर खदान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की लेकिन उसने हताहतों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। सोना उत्पादक देश सूडान में सुरक्षा मानकों का व्यापक रूप से पालन नहीं किए जाने के कारण खदान की सुरंगें ढहने की जानलेवा घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।  
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!