Edited By Mansa Devi,Updated: 13 Mar, 2026 09:14 AM

इराक के उत्तरी कुर्द क्षेत्र में इरबिल को निशाना बनाकर किए गए हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इंटरनेशनल डेस्क: इराक के उत्तरी कुर्द क्षेत्र में इरबिल को निशाना बनाकर किए गए हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इससे पहले फ्रांस ने कहा था कि इरबिल में ड्रोन हमले में छह सैनिक घायल हो गए थे। इरबिल में फ्रांसीसी सैनिक इराकी बलों को इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में समर्थन देने वाले बहुराष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी मिशन के तहत तैनात हैं।