बैठक से पहले  इजराइली हमलों से दहला लेबनान, 4 राहतकर्मियों की मौत

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 04:39 PM

israel kills 4 paramedics in new wave of attacks on southern lebanon

Israel के हमलों में Lebanon के चार राहतकर्मियों की मौत और छह घायल हुए। लगातार तीन हमलों में बचाव दलों को निशाना बनाया गया। लेबनान ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, जबकि इजराइल ने मामले की जांच की बात कही है।

International Desk: इज़राइली सेना के बुधवार को लगातार तीन लक्षित हमलों में चार लेबनानी बचावकर्मी मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। यह घटना नबातिएह के पास स्थित दक्षिणी गांव मयफदौन में हुई, जहां पहले हमले में घायल नागरिकों की मदद के लिए पहुंचे बचावकर्मियों को निशाना बनाया गया। दूसरे हमले में, पहले से घायल साथियों की सहायता करने पहुंचे दल को निशाना बनाया गया, जबकि तीसरा हमला उन राहतकर्मियों पर हुआ जो पहले दो समूहों की मदद के लिए पहुंचे थे। इज़राइली सेना ने इन हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह मामले की "जांच" कर रही है।

 

वह ईरान समर्थित हिज़्बुल्ला पर एंबुलेंसों का उपयोग सैन्य गतिविधियों के लिए ढाल के रूप में करने का आरोप लगाती रही है, हालांकि इसके समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया गया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का "स्पष्ट उल्लंघन" बताया है। 'इस्लामिक हेल्थ कमेटी' के अधिकारी अबू हैदर हया ने कहा कि राहतकर्मियों को सीधे निशाना बनाया जाना इस बात का संकेत है कि "अब इस युद्ध में कोई सीमा रेखा नहीं बची है।" उन्होंने कहा, "एंबुलेंस अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत संरक्षित हैं। उन्हें निशाना बनाना प्रतिबंधित है। जब ये प्रतिबंध भी खत्म हो जाते हैं, तो हमारे पास कुछ नहीं बचता।"

 

मंत्रालय के अनुसार, दो मार्च को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक इज़राइली हमलों में कम से कम 91 लेबनानी चिकित्सा कर्मियों की मौत हो चुकी है। बुधवार तक लेबनान में कुल युद्ध मृतकों की संख्या बढ़कर 2,167 हो गई है। बता दें कि ये हमला तब हुआ है जब डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि इजराइल  (Israel) और लेबनान (Lebanon) के बीच गुरुवार को अहम बातचीत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम दोनों देशों के बीच “थोड़ी राहत” और तनाव कम करने के लिए उठाया गया है।  यह बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों देशों के बीच इस स्तर की बातचीत लगभग 34 साल बाद हो रही है। इससे पहले हाल ही में वॉशिंगटन में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!