1 hour ago
8 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
16 hours ago
18 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
23 hours ago
1 day ago
2 days ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Pardeep,Updated: 15 May, 2021 06:06 AM
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष विराम के प्रयासों के बावजूद इजराइल और हमास के बीच युद्ध की आशंका बढ़ती जा रही है। इजराइल ने कहा कि वह गाजा सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिकों
यरुशलमः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष विराम के प्रयासों के बावजूद इजराइल और हमास के बीच युद्ध की आशंका बढ़ती जा रही है। इजराइल ने कहा कि वह गाजा सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिकों को भेज रहा है और उसने हमास शासित क्षेत्र में संभावित जमीनी आक्रमण के लिए 9,000 सैनिकों को तैयार रहने को कहा है। यह दिखाता है कि दोनों शत्रु युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। सेना के मुख्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल हिदाई जिल्बरमैन ने कहा कि संभावित जमीनी आक्रमण के लिए गाजा सीमा पर सैनिक एकत्रित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि टैंक, बख्तरबंद वाहनों और तोपों को तैयार किया जा रहा है। गौरतलब है कि मिस्र के मध्यस्थ संघर्ष विराम प्रयासों के लिए इजराइल पहुंचे लेकिन इसमें प्रगति के कोई संकेत नहीं दिखे हैं। इजराइल में चौथी रात भी साम्प्रदायिक हिंसा होने के बाद लड़ाई और तेज हो गई। यहूदी और अरब समूहों में लॉड शहर में झड़पें हुई। पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के आदेश देने के बावजूद झड़पें हुईं। इस लड़ाई ने इजराइल में दशकों बाद भयावह यहूदी-अरब हिंसा को जन्म दिया है। लेबनान से देर रात रॉकेट दागे गए जिससे इजराइल की उत्तरी सीमा पर एक तीसरे पक्ष के शामिल होने का खतरा पैदा हो गया है। हमास के एक वरिष्ठ निर्वासित नेता सालेह अरुरी ने लंदन स्थित एक चैनल को शुक्रवार को बताया कि उनके समूह ने पूर्ण संघर्ष विराम के लिए और बातचीत करने देने के लिए तीन घंटे के विराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि मिस्र, कतर और संयुक्त राष्ट्र संघर्ष विराम प्रयासों की अगुवाई कर रहे हैं। मैंने कहा था कि हमास से बहुत भारी कीमत वसूल करेंगे- नेतन्याहू प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने कहा था कि हमास से बहुत भारी कीमत वसूल करेंगे। हम यही कर रहे हैं और भारी बल के साथ यही करते रहेंगे।’’ यह लड़ाई सोमवार को शुरू हुई जब यरुशलम को बचाने का दावा करने वाले हमास ने लंबी दूरी के रॉकेट दागने शुरू किए। इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई हवाई हमले किए। तब से इजराइल ने गाजा में सैकड़ों ठिकानों को निशाना बनाया है। गाजा उग्रवादियों ने इजराइल में करीब 2,000 रॉकेट दागे जिससे देश के दक्षिण क्षेत्र में जनजीवन ठप हो गया। तेल अवीव शहर को निशाना बनाते हुए भी कई रॉकेट दागे गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमलों में करीब 100 फलस्तीनी मारे गए जिनमें 28 बच्चे और 15 महिलाएं शामिल हैं जबकि 621 लोग घायल हो गए। हमास और इस्लामिक जिहाद उग्रवादी समूह ने 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। हालांकि इजराइल ने कहा कि संख्या इससे कहीं अधिक है। इजराइल में सात लोगों की मौत हो गई जिनमें छह साल का लड़का शामिल है। जो बाइडन ने लड़ाई खत्म करने को लेकर नेतन्याहू से बात की अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने लड़ाई खत्म करने को लेकर नेतन्याहू से बात की है लेकिन साथ ही इजराइली नेता का समर्थन भी किया। वहीं, बृहस्पतिवार को मिस्र के अधिकारी संघर्ष विराम के लिए पहुंचे। मिस्र अकसर इजराइल और हमास के बीच मध्यस्थ का काम करता है और पिछली कई लड़ाइयों को खत्म करने में उसकी अहम भूमिका रही है। अधिकारियों ने सबसे पहले गाजा में हमास के नेताओं से बात की और उसके बाद तेल अवीव में इजराइली नेताओं से बातचीत की। मिस्र के दो खुफिया अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह संघर्ष ऐसे वक्त चल रहा है जब मुस्लिमों के लिए रमजान का पवित्र महीना खत्म होने के बाद ईद मनाई जा रही है। हिंसा का यह दौर एक महीने पहले यरुशलम में शुरू हुआ हिंसा का यह दौर एक महीने पहले यरुशलम में शुरू हुआ जहां रमजान के पवित्र महीने के दौरान हथियारों से लैस इजराइली पुलिस तैनात रही और यहूदी शरणार्थियों द्वारा दर्जनों फलस्तीनी परिवारों को निर्वासित करने के खतरे ने प्रदर्शनों को हवा दी और पुलिस के साथ झड़पें हुई। अल अक्सा मस्जिद में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और प्रदर्शनकारियों पर ग्रेनेड फेंके।
होर्मुज में ईरान ने अमेरिकी सैनिकों के जहाज पर दागी मिसाइल; 8 मरीन अधिकारी घायल, पेंटागन ने छुपाया...
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर बड़ा अटैक : पहली महिला लड़ाकू यूनिट KAAD के हमले में 9 सैनिकों की...
बलूचिस्तान में पहली महिला कमांडो की एंट्री; पाक सेना के काफिले पर किया हमला, 9 सैनिक ढेर (Video)
4,500 सैनिकों की मौ'त और अरबों डॉलर खर्च...अब दो दशक बाद अमेरिकी सेना छोड़ रही इराक, जानिए क्या है...
इटली भेजने का झांसा देकर मानव तस्करी: केन्या में एयरपोर्ट से ही 3 भारतीयों का अपहरण, बंधक बनाकर रखा
अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज; भारत ने जताया कड़ा एतराज, PAK राजनयिक को...
अमेरिका में हवाई यातायात पर लगा ‘ब्रेक’; हजारों उड़ानें प्रभावित, नेवार्क में मचा हाहाकार
PoK में आजादी के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन; बोले- PAK सरकार और सेना से पीछा छुड़ाओ, ‘तारबंदी...
क्रिमिनल लॉयर महिला ने कुत्तों को घुमाने के लिए छोड़ दी शानदार जॉब, अब इसी से कमा रही रोजाना 50...
AI के हर जवाब को सच मानना पड़ सकता भारी; भरोसा करने से पहले समझें खेल, परखने के लिए पूछें ये 4 सवाल
CAD $
01/10/2026 06:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको वर्कप्लेस पर नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
वृष राशि वालों आज आपका दिन मौज-मस्ती वाला बितेगा। आज आप घर के काम में मदद करवा सकते हैं। जीवनसाथी
मिथुन राशि वालों आपका दिन ठीक-ठाक ही रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अच्छे काम के कारण पदोन्नति हो सकती है। जो लोग
कर्क राशि वालों आज आपका दिन सकारात्मक रहने वाला है। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए कुछ खास लेकर आया है। आज आपको कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा।
कन्या राशि वालों आप में प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल होगी। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। आज का दिन चुनौतियों का सामना करने
तुला राशि वालों आपका आज का दिन भावनात्मक रूप से मिश्रित रहेगा। परिवार के साथ संवाद करें और अपनी भावनाओं को
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम आज पूरे होने के योग हैं। इस राशि के बच्चे आज
धनु राशि वालों आज आपका दिन हैक्टिक हो सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज काम का बोझ अधिक रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलने वाला है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे लेकिन अपने
कुंभ राशि वालों आपका दिन सामान्य ही रहेगा। जो लोग बिज़नेस कर रहे हैं उनके हाथ अच्छी डील लग सकती है। छात्र अपने
मीन राशि वालों आज आपके मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। कोई अप्रत्याशित समस्या या काम की अधिकता आपको चिंतित कर सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes