तेज रफ्तार वाहन ने पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत

Edited By Updated: 27 Jul, 2024 09:05 PM

high speed vehicle hits pedestrians 8 people died

चीन के हुनान प्रांत में शनिवार को एक वाहन के पैदल यात्रियों से टकराने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना चांगशा शहर में घटी।

इंटरनेशनल डेस्क : चीन के हुनान प्रांत में शनिवार को एक वाहन के पैदल यात्रियों से टकराने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना चांगशा शहर में घटी। नगर निगम के सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो ने बताया कि वाहन के पैदल यात्रियों से टकराने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

ब्यूरो ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जिसमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं और तीन को मामूली चोटें आई हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ' के अनुसार पुलिस ने 55 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का उपनाम सु है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या सु ने जानबूझकर इस हादसे को अंजाम दिया था।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!