उत्तराखंड : चार अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत, 11 अन्य लोग घायल

Edited By Updated: 31 May, 2026 12:10 AM

10 people killed in four separate road accidents

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में हुए चार अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ के समीप शनिवार को एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर...

नेशनल डेस्क : उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में हुए चार अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ के समीप शनिवार को एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने से एक परिवार के दो सदस्यों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, हादसा भीरी—पेलिंग मोटर मार्ग पर उस समय हुआ, जब कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फुट नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटक गयी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को निकालकर अगस्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय वाहन में आठ लोग सवार थे और वे बांसवाड़ा से उथिंड जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान उथिंड गांव के निवासी महेंद्र सिंह (68), उनके पुत्र अंजन सिंह (42) व अंजन सिंह के चचेरे भाई की पत्नी संगीता देवी (32) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि अंजन सिंह की पत्नी रेशमा देवी और उनके दो बेटे विहान (आठ) व वैभव (10), दक्षित (पांच) और सान्वी (तीन) घायलों में शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, अंजन सिंह के दोनों बेटों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्चतर स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित कर दिया गया जबकि अन्य तीन घायलों को उपचार के बाद छुटटी दे दी गयी। एक अन्य घटना में, चमोली जिले के रुपकुंड मार्ग पर ल्वाणी गांव‌ के समीप जंगल क्षेत्र में एक वाहन के शुक्रवार देर रात सड़क से 400-500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार लोग देहरादून में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले अपने परिजन भजन सिंह का शव लेकर आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि शव एक निजी एंबुलेंस में था जबकि परिजन अपने वाहन से गांव बांक लोहाजंग लौट रहे थे और इसी दौरान उनका वाहन खाई में जा गिरा। पुलिस के मताबिक, हादसे के समय वाहन में छह व्यक्ति सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान वाहन चालक बलबीर सिंह बिष्ट (52), उनकी पत्नी शांति देवी (48) और बेटे आंशु बिष्ट (18) के रूप में हुई है। उत्तरकाशी जिले में भटवाड़ी के पास गंगनानी में शुक्रवार देर रात एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से महाराष्ट्र के दंपति की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे व अत्यंत विषम परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। एसडीआरएफ ने बताया कि मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले दामोदर हरीराम जी रामटेककर (77) और उनकी पत्नी लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67) के रूप में हुई है। एसडीआरएफ के मुताबिक, घायलों में ओडिशा के भुवनेश्वर निवासी विमल कुमार प्रधान (67), उनकी पत्नी उपासना प्रधान (54) और पंजाब निवासी यशवीर शामिल है।

वहीं अल्मोड़ा जिले में बागेश्वर रोड पर गधोली गांव में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी उमेश (22) और नेपाल के नागरिक चत्ते राजी (26) के रूप में हुई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!