50 साल बाद चांद पर पहुंचेंगे इंसान, NASA ने इन चार एस्ट्रोनॉट्स के नाम किए फाइनल

Edited By Updated: 04 Apr, 2023 12:39 AM

humans will reach the moon after 50 years

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सोमवार को उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की जो अगले साल के अंत तक चंद्रमा के चारो ओर चक्कर लगाकर धरती पर वापस लौटेंगे

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सोमवार को उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की जो अगले साल के अंत तक चंद्रमा के चारो ओर चक्कर लगाकर धरती पर वापस लौटेंगे। इन अंतरिक्ष यात्रियों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। इन अंतरिक्ष यात्रियों में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई हैं। इन भावी अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा ह्यूस्टन में एक कार्यक्रम के दौरान की गई। ‘अपोलो मिशन' के 50 साल से ज्यादा समय के बाद कोई इंसान चंद्रमा तक जाएगा। अपोलो मिशन के दौरान, नासा ने 1968 से 1972 तक 24 अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजा था। नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा, ‘‘यह मानवता का दल है।''

चार अंतरिक्ष यात्री नासा के ‘ओरियन कैप्सूल' से उड़ान भरने वाले पहले व्यक्ति होंगे, जो 2024 के अंत से पहले केनेडी स्पेस सेंटर से ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट' प्रक्षेपित करेंगे। नासा ने बताया कि इन चार अंतरिक्ष यात्रियों में अमेरिका की क्रिस्टीना कोच, कनाडा के जेरमी हेनसन, अमेरिकी नागरिकों विक्टर ग्लोवर और रिड वाइसमैन शामिल हैं। इनमें से हेनसेन को छोड़ बाकी पहले भी अंतरिक्ष में जा चुके हैं। ये अंतरिक्ष यात्री चांद की कक्षा में नहीं जाएंगे, बल्कि चांद के चारों चक्कर लगायेंगे और इसके बाद धरती पर वापस आ जाएंगे। ग्लोवर ने कहा, ‘‘यह एक बड़ा दिन है। हमारे पास जश्न मनाने के लिए बहुत कारण है।''

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!