इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो पहुंचे पाकिस्तान, व्यापार-रक्षा में बड़े समझौते संभव

Edited By Updated: 08 Dec, 2025 06:07 PM

indonesian president subianto arrives in pakistan on two day visit

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो पाकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर इस्लामाबाद पहुँचे। यह यात्रा दोनों राष्ट्रों के 75 वर्षीय कूटनीतिक संबंधों को मज़बूत करने पर केंद्रित है। वह प्रधानमंत्री शहबाज़, राष्ट्रपति ज़रदारी और सैन्य नेतृत्व से...

Islamabad: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए अपनी पहली दो दिवसीय पाकिस्तान यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचे। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नूर खान एयर बेस पर सुबियांतो की अगवानी की। सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान' के अनुसार, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ प्रमुख मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। उनकी यह यात्रा पाकिस्तान और इंडोनेशिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है।

 

انڈونیشئن صدر۔۔۔پاکستان آمد
انڈونیشیاکے صدرپرابووو سوبیانتو پاکستان کے 2روزہ دورے پر اسلام آباد پہنچ گئے pic.twitter.com/qFzD0U3bil — Ahsan Mehmood (@AhsanMe33850833) December 8, 2025

विदेश कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति सुबियांतो प्रधानमंत्री शहबाज के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वह राष्ट्रपति जरदारी से भी मिलेंगे। इसके अलावा, सेना प्रमुख और रक्षा प्रमुख, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी राष्ट्रपति सुबियांतो से मुलाकात करेंगे। दोनों पक्ष पाकिस्तान-इंडोनेशिया संबंधों को और मजबूत करने तथा व्यापार, निवेश, रक्षा, स्वास्थ्य, आईटी, जलवायु, शिक्षा और संस्कृति समेत सहयोग के नये रास्ते तलाशने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक व्यापक एजेंडे पर चर्चा करेंगे। इस यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इससे पहले, वर्ष 2018 में इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पाकिस्तान की यात्रा की थी।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!