इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति की बेटी छोड़ेंगी इस्लाम, हिंदू धर्म अपनाने का किया ऐलान

Edited By Updated: 23 Oct, 2021 02:00 PM

indonesia s founding president s daughter convert to hinduism from islam

इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी ने इस्लाम ध्रम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का ऐलान किया है। वह मंगलवार 26 अक्टूबर 2021 ...

इंटरनेशनल डेस्कः  इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी ने इस्लाम ध्रम छोड़कर  हिंदू धर्म अपनाने का ऐलान किया है। वह मंगलवार 26 अक्टूबर 2021  विधि विधान से हिंदू धर्म में कन्वर्ट होंगी। इसके लिए जालान मेयर मेतरा, सिंगराजा बुलेलेंग बाली में बंग कर्णो की माँ न्योमन राय श्रीमबेन के घर पर सुधी वदानी नाम की रस्म होगी। 70 साल की उम्र में सुकमावती ने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया है, क्योंकि वह अपने धर्म में वापस लौटना चाहती हैं।

 

वेदकर्ण ने कहा, “सिंगराजा की दादी न्योमन राय सिरिम्बेन भी एक हिंदू हैं। इसलिए वह भी जकार्ता में नहीं बल्कि बाली में अपनी जगह चाहती हैं।” सुकर्णो सेंटर बाली के प्रमुख ने कहा कि समिति ने बंग कर्णो के पूरे परिवार, राष्ट्रपति जोकोवी और इंडोनेशिया कैबिनेट के सभी मंत्रियों को निमंत्रण दिया है।

 

उन्होंने कहा, “अभी तक सभी तैयारियाँ अच्छी रही हैं।”इसको लेकर बाली में सुकर्णो परिवार के प्रमुख आर्य वेदकर्ण ने   धर्म परिवर्तन के सुकमावती के निर्णय को बंग कर्णो के परिवार मेगावती सोकर्णोपुत्री, गुंटूर सोकर्णोपुत्र और गुरुह सोकर्णोपुत्र का आशीर्वाद बताया है। सुकमावती के तीनों बच्चों ने भी इसकी अनुमति  दे दी है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!