अल्जीरिया में अनाथालय में लगी भीषण आग, 11 बच्चों की दर्दनाक मौ'त, 19 घायल

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 05:17 AM

massive fire breaks out at orphanage in algeria 11 children killed 19 injured

अल्जीरिया की राजधानी के पास एक अनाथालय में बृहस्पतिवार तड़के आग लगने से 11 बच्चों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अल्जीरिया की 'सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी' ने कहा कि राजधानी अल्जीयर्स के पूर्वी उपनगर मोहम्मादिया में...

अल्जीयर्सः अल्जीरिया की राजधानी के पास एक अनाथालय में बृहस्पतिवार तड़के आग लगने से 11 बच्चों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अल्जीरिया की 'सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी' ने कहा कि राजधानी अल्जीयर्स के पूर्वी उपनगर मोहम्मादिया में स्थित दो मंजिला बाल देखभाल केंद्र में तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लगी। 

अधिकारियों ने पीड़ित बच्चों की उम्र की जानकारी नहीं दी है। उन्होंने किसी वयस्क की मौत या घायल होने की भी सूचना नहीं दी। एजेंसी के संचार प्रमुख, लेफ्टिनेंट कर्नल नसीम बेरनाउई ने बताया कि बचाव दल ने चलने-फिरने में असमर्थ पांच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि आग में झुलसे कई बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

बर्लिन की आधिकारिक यात्रा पर गए अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया। एजेंसी के अनुसार, यह आग अल्जीरिया के राष्ट्रीय बाल दिवस के दिन लगी। यह घटना उस समय हुई जब देश भीषण लू से जूझ रहा है। एजेंसी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में देश में करीब 1,000 जगहों पर आग की घटनाएं सामने आई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!