12वीं मंजिल से गिरी महिला को लोग समझ बैठे मृत, अचानक आई आवाज-"अरे मैं मरी नहीं हूं!"

Edited By Updated: 24 May, 2025 04:05 PM

miracle  chinese woman survives 12 floor fall

चीन में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है । यहां एक 44 साल की महिला 12वीं मंजिल से गिर गई और उसे मृत समझ कर उसके चारो ओर भीड़ जमा हो गई। लेकिन चमत्कारिक रूप से उसकी ...

Bejing: चीन में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है । यहां एक 44 साल की महिला 12वीं मंजिल से गिर गई और उसे मृत समझ कर उसके चारो ओर भीड़ जमा हो गई। लेकिन चमत्कारिक रूप से उसकी जान बच गई। ज़मीन पर गिरते ही महिला ने आवाज लगाई,  "मैं अभी मरी नहीं हूं!" यह घटना अब चीन के सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे एक चमत्कार मान रहे हैं।

  
घटना 13 मई को दक्षिण-पूर्वी चीन के  जियांग्शी प्रांत के लेपिंग शहर  की है। महिला का नाम पेंग हुईफैंग है और वह एक फैक्ट्री में क्लीनर हैं। उस दिन वह अपने पति के साथ एक क्लाइंट की बालकनी में खिड़की लगाने में मदद कर रही थीं। दंपत्ति एक भारी खिड़की को क्रेन से ऊपर 12वीं मंजिल तक ले जा रहे थे। खिड़की ऊपर जाते वक्त एक पेड़ की शाखा में फंस गई। पेंग खिड़की खींच रही थीं, लेकिन उन्होंने सुरक्षा बेल्ट नहीं पहनी थी । संतुलन बिगड़ा और वह खिड़की के साथ नीचे गिर गई। महिला ने अपना भयानक अनुभव सांझा करते हुए बताया कि गिरते समय  मैं सोच रही थी कि अब मैं मरने वाली हूं। मैं इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ दूंगी।पेंग ने बाद में बताया कि गिरते वक्त उनके मन में यही चल रहा था। लेकिन किस्मत ने साथ दिया।
 

पेंग सीधा ज़मीन पर नहीं गिरीं। नीचे एक टूटी हुई कैनोपी (तंबू जैसी छतरी)  थी। वह उसी पर आकर गिरीं, जिससे गिरने की रफ्तार धीमी हो गई और जान बच गई। वह ज़मीन पर पड़ी थीं, दर्द तो नहीं हुआ लेकिन हिल भी नहीं पा रही थीं। फिर भी उन्होंने जोर से चिल्लाकर अपने पति से कहा "मैं मरी नहीं हूं, जल्दी 120 (एम्बुलेंस नंबर) पर कॉल करो!" पेंग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके दोनों पैरों और पीठ में फ्रैक्चर है। उन्हें कई सर्जरी की जरूरत है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें फिर से चलने में करीब 6 महीने लग सकते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!