बंगाल चुनाव से पहले ECI का बड़ा एक्शन, 19 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला; आदेश जारी

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 04:10 PM

eci action ahead of bengal elections 19 senior officials transferred

चुनाव आयोग के नए आदेश के तहत राज्य के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) तैनात किए गए हैं

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही निर्वाचन आयोग (ECI) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। राज्य में निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल के जरिए चुनाव आयोग ने राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक ढांचे को चुनाव के अनुकूल ढालने का स्पष्ट संदेश दिया है। 

एडीजी स्तर पर बड़ी नियुक्तियां 

चुनाव आयोग के नए आदेश के तहत राज्य के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) तैनात किए गए हैं: 

डॉ. राजेश कुमार सिंह: साउथ बंगाल के नए एडीजी नियुक्त

के. जयारामन: नॉर्थ बंगाल की कमान सौंपी गई। 

कमिश्नरेट और जिलों में नए सेनापति 

प्रशासनिक सर्जरी का सबसे बड़ा असर पुलिस कमिश्नरेट और जिला स्तर पर देखने को मिला है। चार महत्वपूर्ण कमिश्नरेट में नए पुलिस आयुक्तों (CP) की तैनाती की गई है: 

हावड़ा: अखिलेश कुमार चतुर्वेदी को नई जिम्मेदारी।

आसनसोल-दुर्गापुर: प्रनब कुमार बने नए कमिश्नर। 

बैरकपुर: अमित कुमार सिंह संभालेंगे कमान। 

चंदननगर: सुनील कुमार यादव को नियुक्त किया गया है। 

जिलों में कानून-व्यवस्था पर फोकस 

फील्ड स्तर पर नियंत्रण मजबूत करने के लिए आयोग ने 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) और एक डिप्टी कमिश्नर को बदला है। विशेष रूप से संवेदनशील माने जाने वाले जिलों- बीरभूम, मालदा, मुर्शिदाबाद, हुगली और पूर्व मिदनापुर में नए एसपी तैनात किए गए हैं। इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर किसी भी राजनीतिक प्रभाव से मुक्त होकर कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करना है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!