Market in Bullish mode: लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, इन 4 कारणों से आई तूफानी तेजी

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 03:32 PM

market closes higher second consecutive day 4 factors behind explosive rally

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 17 मार्च को लगातार दूसरे दिन मजबूती देखने को मिली। दोपहर 3 बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक उछल गया, जबकि निफ्टी एक बार फिर 23,640 के पार पहुंच गया। बाजार में यह तेजी ग्लोबल संकेतों की मजबूती और निचले...

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 17 मार्च को लगातार दूसरे दिन मजबूती देखने को मिली। दोपहर 3 बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक उछल गया, जबकि निफ्टी एक बार फिर 23,640 के पार पहुंच गया। बाजार में यह तेजी ग्लोबल संकेतों की मजबूती और निचले स्तरों पर खरीदारी के चलते आई।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 567.99 अंक यानी 0.75% की बढ़त के साथ 76,070.84 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 172.35 (0.74%) अंक चढ़कर 23,581.15 के स्तर पर बंद हुआ।

इन 4 वजहों से बाजार में आई तेजी

1. निचले स्तरों पर खरीदारी

हालिया गिरावट के बाद निवेशकों ने ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में वैल्यू बायिंग की, जिससे बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला।

2. ग्लोबल बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं, अमेरिकी बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुए, जहां S&P 500 और नैस्डैक में अच्छी तेजी रही।

3. वोलैटिलिटी में कमी

इंडिया VIX करीब 6% गिरकर 20.32 पर आ गया, जो निवेशकों के बीच घबराहट कम होने और जोखिम लेने की क्षमता बढ़ने का संकेत है।

4. रुपए में मजबूती

डॉलर के मुकाबले रुपया थोड़ा मजबूत हुआ, जिससे विदेशी निवेशकों के सेंटीमेंट को सहारा मिला और बाजार में सकारात्मक माहौल बना।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!