नेपाल की विनाशकारी बाढ़ पर खुला shocking राज,  भूकंप नहीं इस वजह से आई जलप्रलय(Video)

Edited By Updated: 27 Aug, 2026 12:38 PM

nepal floods caused by glacier collapse not earthquake usgs

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के कारण को लेकर USGS ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती तौर पर 4.4 तीव्रता के भूकंप को वजह माना गया था, लेकिन नए विश्लेषण में ग्लेशियर ढहने और मलबे के बहाव को कारण बताया गया। आपदा में 162 मौतें और करीब 750 लोगों के लापता होने...

Kathmandu: अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS ) ने कहा कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ का कारण 4.4 तीव्रता वाला भूकंप नहीं, बल्कि ग्लेशियर ढहना था। दरअसल प्रारंभिक तौर पर कहा गया था कि भूकंप के बाद बाढ़ आई है। यूएसजीएस ने कहा कि लंबी अवधि वाली भूकंपीय तरंगों के अतिरिक्त विश्लेषण से पता चला कि ग्लेशियर के ढहने और मलबे के बहाव के कारण कंपन उत्पन्न हुए थे। बुधवार को तिब्बत में अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा और धादिंग जिलों में भारी तबाही मचाई। इसमें 162 लोगों की मौत हो गई, जबकि 750 लोग लापता हैं। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यूएसजीएस ने घटना से संबंधित अपने नवीनतम बयान में कहा, ''शुरुआत में इस घटना को 4.4 तीव्रता का भूकंप बताया गया था।

 

आसपास के भूकंपीय स्टेशनों से प्राप्त आंकड़ों, लंबी अवधि वाली भूकंपीय तरंगों और उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों के अतिरिक्त विश्लेषण के बाद यह निष्कर्ष निकला कि यह कंपन ग्लेशियर के ढहने और मलबे के बहाव के कारण हुआ था तथा कोई भूकंप नहीं आया था।'' उसने कहा, ''यूएसजीएस ने निष्कर्ष निकाला कि कंपन की यह घटना ग्लेशियर के ढहने और मलबे के बहाव के कारण हुई, जिसके बाद निचले इलाकों की ओर विनाशकारी प्रभाव देखने को मिले।'' कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी में भू-आकृति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डेनियल शुगर ने कहा कि बाढ़ 5,200 मीटर की ऊंचाई पर एक चट्टान से ग्लेशियर के खिसककर नीचे गिरने के कारण आई।

 

शुगर ने प्राकृतिक आपदा से एक दिन पहले यानी मंगलवार और बुधवार को क्षेत्र की ली गई उपग्रह तस्वीरों की तुलना की। 'न्यू साइंटिस्ट' पत्रिका ने शुगर के हवाले से कहा, ''उपग्रह तस्वीरों की तुलना करने पर ऐसा लगता है कि आसपास के ग्लेशियरों में पिछले 24 घंटों के दौरान काफी बर्फ पिघली है।'' उन्होंने कहा, ''मेरा अनुमान है कि बर्फ और ग्लेशियर की बर्फ के पिघलने से ग्लेशियर में काफी मात्रा में पानी हो गया। यह पानी नीचे रिसकर ग्लेशियर की सतह तक पहुंचा और उसे चिकना कर दिया। यही ग्लेशियर के ढहने के लिए पर्याप्त वजह थी।''  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!