Edited By Radhika,Updated: 22 May, 2026 05:08 PM

Cocrach Janta Party एक सेंसेशन बन चुकी है। भारतीय युवाओं के बीच शुरू हुआ यह अनोखा सोशल मीडिया ट्रेंड अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक जा पहुंचा है। पड़ोसी मुल्क के युवाओं ने कॉकरोच अवामी पार्टी (CAP) और कॉकरोच अवामी लीग (CAL) जैसे कई व्यंग्यात्मक पेजों...
इंटरनेशनल डेस्क: Cocrach Janta Party एक सेंसेशन बन चुकी है। भारतीय युवाओं के बीच शुरू हुआ यह अनोखा सोशल मीडिया ट्रेंड अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक जा पहुंचा है। पड़ोसी मुल्क के युवाओं ने कॉकरोच अवामी पार्टी (CAP) और कॉकरोच अवामी लीग (CAL) जैसे कई व्यंग्यात्मक पेजों की शुरुआत कर दी है।
भारत की तर्ज पर शुरु किए पेज
भारत की तर्ज पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भी अपने देश में Cocrach Janta Party जैसे कई पेज शुरू किए हैं। "कॉकरोच अवामी पार्टी" नाम के एक पाकिस्तानी इंस्टाग्राम पेज ने तो खुले तौर पर भारत से प्रेरणा लेने की बात स्वीकार की है। एक पाकिस्तानी पेज ने अपनी बॉयो में लिखा कि "हाँ, हमने (भारत से) कॉपी किया है, लेकिन इससे किसे फर्क पड़ता है? मुद्दा तो दोनों तरफ एक जैसा ही है।"
क्या है पाकिस्तानी 'कॉकरोच' पेजों का मुख्य एजेंडा?
पाकिस्तान में एक्टिव हुए यह पेज अपने आप को Gen-Z पीढ़ी की असली आवाज बता रहे हैं। इनका मकसद पाकिस्तान की थकी हुई और पारंपरिक राजनीति को चुनौती देना है। अपनी पोस्ट्स के जरिए ये पेज पाकिस्तान की मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों जैसे इमरान खान की PTI, नवाज शरीफ की PML-N और बिलावल भुट्टो की PPP पर तीखे और मजेदार तंज कस रहे हैं, जिसे वहां के युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है।