पाकिस्तान के राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने काबुल के लिए उड़ान स्थगित की

Edited By Updated: 15 Oct, 2021 06:19 AM

pakistan s national airline suspends flight to kabul

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने गुरुवार को सुरक्षा कारणों से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के लिए अपने उड़ान संचालन को निलंबित कर दिया। पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल्ला हफीज खान ने बताया कि सुरक्षा कारणों से

इस्लामाबादः पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने गुरुवार को सुरक्षा कारणों से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के लिए अपने उड़ान संचालन को निलंबित कर दिया। पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल्ला हफीज खान ने बताया कि सुरक्षा कारणों से एयरलाइन्स के संचालन को रोका जा रहा है और इसे अगली सूचना तक निलंबित रखा जाएगा। 
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान में प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मानवीय आधार पर पीआईए चाटर्डर् उड़ानें काबुल में और काबुल के बाहर संचालित की जा रही थीं। जब अन्य एयरलाइंस ने अफगानिस्तान को युद्ध क्षेत्र मानकर अपनी उड़ानें नहीं संचालित कर रही थीं, उस समय पीआईए ने अपना संचालन जारी रखा था।
PunjabKesari
पाकिस्तानी विमान ने अब तक तीन हजार से ज्यादा यात्रियों को अफगानिस्तान से निकाला है। अफगानिस्तान से निकाले गए लोगों में संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अधिकारी और पत्रकार भी शामिल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!