Petrol Price Crash : 22 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, इस पड़ोसी देश ने घटाए दाम

Edited By Updated: 30 May, 2026 07:31 PM

petrol diesel price crash petrol and diesel become 22 cheaper

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी कटौती की है। बता दें कि पिछल हफ्ते भी पेट्रोल-डीजल के रेटों में 6 रुपए की गिरावट देखने को मिली थी। सरकार ने इस बार 22 रुपए की भारी कटौती हुए जनता को बड़ी राहत दी है। नई दरों...

नेशनल डेस्क : भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी कटौती की है। बता दें कि पिछल हफ्ते भी पेट्रोल-डीजल के रेटों में 6 रुपए की गिरावट देखने को मिली थी। सरकार ने इस बार 22 रुपए की भारी कटौती हुए जनता को बड़ी राहत दी है। नई दरों के मुताबिक अब पेट्रोल की कीमत 380 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 381 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

कच्चे तेल के दाम भी गिरे

जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में यह उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम हो सकता है और दोनों देशों के बीच किसी समझौते की संभावना बन रही है। हालांकि कुछ मुद्दों पर अभी भी मतभेद बने हुए हैं, जिसके कारण अनिश्चितता बरकरार है।

केरोसीन भी हुआ सस्ता

पाकिस्तान के पेट्रोलियम डिवीजन ने बताया कि नई कीमतें 30 मई से लागू होंगी। वहीं, ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) ने भी केरोसीन के दाम में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। नए आदेश के अनुसार, केरोसीन की कीमत 313.44 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 272 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। सभी कीमतें पाकिस्तानी रुपये में हैं।

भारत में क्या है स्थिति?

मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत में पेट्रोल-डीजलों की कीमतों में इजाफा हुआ है। बता दे कि पेट्रोल की कीमते 100 रुपए के पार पहुंच गई है, वहीं डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!