पेशावर में पुलिस अधिकारी व सुरक्षा कर्मी की गोली मारकर हत्या
Edited By Tanuja,Updated: 19 May, 2022 04:42 PM

पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक पुलिस उपनिरीक्षक और उनके सुरक्षा कर्मी की बृहस्पतिवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी...
पेशावर: पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक पुलिस उपनिरीक्षक और उनके सुरक्षा कर्मी की बृहस्पतिवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उनकी कार पर गोलीबारी की, जो ज़ाहिर तौर पर लक्षित हत्या का मामला है।
पुलिस ने बताया कि उपनिरीक्षक शकील खान पेशावर के एक थाने के प्रभारी (एसएचओ) थे और नियमित गश्त पर थे, जब अज्ञात बंदूकधारियों ने उनकी कार पर घात लगाकर अंधाधुंध गोलीबारी की। एसएचओ और उनके सुरक्षा कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
हमले को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पिछले कुछ महीनों के दौरान अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर हमले बढ़े हैं।
Related Story

युद्ध के बीच ईरान में बड़ा नेतृत्व बदलाव, मोहम्मद बाघेर नए सुरक्षा प्रमुख नियुक्त

ट्रंप का होर्मुज पर यू-टर्नः बोले-वहीं देश सुरक्षा करें जो इसका इस्तेमाल करते, बढ़ाई भारत की टेंशन

UK में हेट क्राइम पर भड़के PM स्टार्मर, बोले -“यहूदी एंबुलेंस जलाना भयावह अपराध”, सुरक्षा एजेंसियां...

आग का गोला बना कोलंबिया वायुसेना का प्लेन, 100 से ज्यादा जवान थे सवार, भयावह हादसे के वीडियो आए...

ईरान के टॉप अधिकारी अली लारिजानी की मौत पर लगी मुहर, Tehran ने माना एयरस्ट्राइक में हुआ नुकसान

अमेरिका के पूर्व अधिकारी का विवादास्पद बयान: “इजराइल ने शुरू कराई जंग !” ईरान से परमाणु खतरा नहीं था

ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका! ईरान युद्ध पर मतभेदों के चलते सीनियर अधिकारी ने दिया इस्तीफा

मानवता या छिपा एजेंडा? ईरान-अमेरिका जंग में उछला पूर्व US सैना अधिकारी का नाम, म्यांमार से जुड़ा...

सऊदी अरब का कड़ा एक्शन, हवाई हमलों के बाद ईरानी सैन्य अटैची समेत 5 अधिकारी देश से निकाले

ऑनर किलिंग: अवैध संबंध के शक में पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और 5 बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर...