ब्रुसेल्स में चीन के नेटवर्किंग क्लब पर उठे सवाल, पश्चिमी इंटेलिजेंस ने जताई जासूसी की आशंका

Edited By Updated: 01 Oct, 2026 06:20 PM

questions raised over chinese networking club in brussels western intelligence

ब्रुसेल्स में कारोबार और राजनीति से जुड़े प्रभावशाली लोगों को एक मंच पर लाने वाले ‘ग्लोबल CEOs डिनर क्लब’ को लेकर एक पश्चिमी खुफिया सूत्र ने चिंता जताई है। यूरोन्यूज़ के अनुसार, सूत्र का मानना है कि चीन से जुड़ा यह नेटवर्किंग क्लब प्रभाव बढ़ाने और...

नेशनल डेस्क : ब्रुसेल्स में कारोबार और राजनीति से जुड़े प्रभावशाली लोगों को एक मंच पर लाने वाले ‘ग्लोबल CEOs डिनर क्लब’ को लेकर एक पश्चिमी खुफिया सूत्र ने चिंता जताई है। यूरोन्यूज़ के अनुसार, सूत्र का मानना है कि चीन से जुड़ा यह नेटवर्किंग क्लब प्रभाव बढ़ाने और खुफिया जानकारी जुटाने के अभियान की तरह काम कर सकता है। हालांकि, क्लब की संस्थापक यिफेई यांग ने चीन से किसी तरह के संबंध से इनकार किया है।

खुफिया सूत्र के मुताबिक, ‘ग्लोबल CEOs डिनर क्लब’ की गतिविधियां चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के ‘यूनाइटेड फ्रंट’ के तौर-तरीकों से मेल खाती हैं। यूनाइटेड फ्रंट एक ऐसा नेटवर्क है, जिसका इस्तेमाल विदेशों में संगठनों और लोगों के माध्यम से चीन के हितों को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। इसके कुछ कामकाज को चीनी खुफिया एजेंसियों के लिए जानकारी जुटाने से भी जोड़ा गया है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब बेल्जियम में चीनी गतिविधियों से जुड़े कई कथित जासूसी मामलों की जांच चल रही है। इनमें सेमीकंडक्टर क्षेत्र के एक पूर्व चीनी-बेल्जियम शोधकर्ता और मॉन्स स्थित NATO से जुड़े एक चीनी मूल के कनाडाई नागरिक से संबंधित जांच शामिल है।

यांग ने मार्च 2025 में ब्रुसेल्स में ‘ग्लोबल CEOs डिनर क्लब’ की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने चीन और फ्रांस के नीस स्थित एक निजी यूरोपीय संस्थान में पढ़ाई की थी। फ्रांसीसी मीडिया संस्थान ‘ला लेत्रे’ ने हाल में रिपोर्ट किया था कि यांग की गतिविधियों ने कम से कम एक पश्चिमी खुफिया एजेंसी का ध्यान आकर्षित किया है।

यूरोन्यूज़ ने जब इस संबंध में एक पश्चिमी खुफिया सूत्र से सवाल किया तो उसने यह पुष्टि नहीं की कि संबंधित एजेंसी यांग या क्लब की जांच कर रही है। हालांकि, यांग की गतिविधियों की जानकारी दिए जाने पर सूत्र ने कहा कि ये गतिविधियां यूनाइटेड फ्रंट के काम करने के तरीके से मेल खाती हैं। दूसरी ओर, यांग ने क्लब के पीछे चीन का हाथ होने के आरोप को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ‘‘न्यूट्रल’’ है और इसका उद्देश्य ‘‘समाज पर असर डालना’’ तथा ‘‘सस्टेनेबल बिजनेस बनाना’’ है।

बिजनेस और राजनीति से जुड़े लोगों को जोड़ता है क्लब

पिछले साल मार्च में शुरुआत के बाद से क्लब ने बिजनेस जगत के लोगों के साथ-साथ बेल्जियम और यूरोपीय संघ की राजनीति से जुड़े लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों में एक साथ लाया है। इन आयोजनों में सस्टेनेबिलिटी, डाइवर्सिटी, टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दों पर चर्चा होती है।

ब्रुसेल्स के एक लग्जरी होटल में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम का विषय ‘‘चीन-ईयू ईवी फ्यूचर्स: प्रतिस्पर्धा, सहयोग और आगे का रास्ता’’ था। इसमें कारोबारी नेताओं, नीति निर्माताओं, टेक्नोलॉजी अधिकारियों और निवेशकों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में चीनी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी NIO के उपाध्यक्ष हुई झांग, डेनमार्क की ऑटो पार्ट्स कंपनी TAJCO की बोर्ड सदस्य मेलानी शुटेनबर्ग और नीदरलैंड की चिप कंपनी Nexperia के CSO ओले गेर्केन्समेयर जैसे नाम शामिल थे।

यांग के अनुसार, क्लब के फिलहाल फ्रांस, बेल्जियम, डेनमार्क, जापान, चीन और सिंगापुर से करीब 20 सदस्य हैं। सदस्यता शुल्क व्यक्तिगत सदस्यों के लिए सालाना 2,400 यूरो और कंपनियों के लिए 5,000 यूरो है।

यांग ने कहा कि क्लब सिर्फ कारोबार पर केंद्रित नहीं है और इसे ‘‘वैल्यू-ड्रिवन’’ संगठन के रूप में चलाया जाता है। उनके मुताबिक, क्लब की कमाई का 10 प्रतिशत हिस्सा NGO और चैरिटी को दिया जाता है। क्लब की वेबसाइट के अनुसार, हाल के महीनों में बेल्जियम के सेमीकंडक्टर रिसर्च सेंटर imec और LGBTQIA+ युवाओं के लिए काम करने वाले शेल्टर ‘Le Refuge’ के प्रतिनिधि भी इसके कार्यक्रमों में वक्ता रहे हैं।

लिंक्डइन के जरिए मिला राजनीतिक संपर्क

बेल्जियम की सीनेटर मैरी-क्लेयर मवुम्बी ने यूरोन्यूज़ को बताया कि यांग ने उनसे लिंक्डइन के जरिए संपर्क किया था। मवुम्बी ने क्लब के एक डाइवर्सिटी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसमें करीब 30 से 50 लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में कंपनियों में भर्ती के दौरान विविधता के मुद्दे पर चर्चा हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!