ब्रिटेन में शाही युग का अंत ! महारानी विक्टोरिया की विरासत को विदाई, 156 साल पुरानी रॉयल ट्रेन होगी बंद

Edited By Updated: 01 Jul, 2025 12:05 PM

royal train set to derail after 156 year king charles new decision

ब्रिटेन की ‘रॉयल ट्रेन' अब जल्द ही अंतिम बार स्टेशन से रवाना होगी। बकिंघम पैलेस ने सोमवार को कहा कि महाराजा चार्ल्स तृतीय ने स्वीकार किया है कि महारानी विक्टोरिया के समय से

London: ब्रिटेन की ‘रॉयल ट्रेन' अब जल्द ही अंतिम बार स्टेशन से रवाना होगी। बकिंघम पैलेस ने सोमवार को कहा कि महाराजा चार्ल्स तृतीय ने स्वीकार किया है कि महारानी विक्टोरिया के समय से चल रही इस ट्रेन को बंद करने का समय आ गया है क्योंकि इसके परिचालन की लागत बहुत अधिक है तथा अधिक उन्नत रेल प्रणालियों के लिए इसमें महत्वपूर्ण बदलाव की आवश्यकता होगी।

PunjabKesari

यह रॉयल ट्रेन नौ बोगियों का एक सुइट है और इसे किसी भी व्यावसायिक इंजन से जोड़ा जा सकता है। 2027 में इसके रखरखाव संबंधी मौजूदा अनुबंध खत्म होने से पहले इसकी सेवा को बंद कर दिया जाएगा। इस ट्रेन को महारानी विक्टोरिया ने 1869 में अपनी यात्राओं के लिए शुरू किया था। शाही महल के वित्तीय मामलों के प्रभारी जेम्स चाल्मर्स ने कहा, ‘‘भविष्य की ओर बढ़ते हुए हमें अतीत से बंधे नहीं रहना चाहिए।

 

जिस तरह शाही परिवार के अन्य कामकाज आधुनिक हुए हैं, उसी तरह अब समय आ गया है कि हम इस परंपरा को सम्मानपूर्वक विदाई दें।'' इस निर्णय की घोषणा शाही खर्चों पर पैलेस के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की गयी। शाही परिवार को लगातार चौथे वर्ष 11.8 करोड़ डॉलर का सार्वजनिक वित्त पोषण प्राप्त होगा, जिसमें मार्च 2026 तक 12 महीनों में बकिंघम पैलेस की मरम्मत के लिए 4.38 करोड़ डॉलर शामिल हैं।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!