Edited By Tanuja,Updated: 02 Apr, 2026 11:32 AM

उत्तर कोरिया तेजी से अपने तीसरे 5,000 टन के डेस्ट्रॉयर का निर्माण कर रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों से यह खुलासा हुआ है। किम जोंग-उन नौसेना को मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं, जिसमें रूस की मदद की भी आशंका है।
International Desk: उत्तर कोरिया का सनकी किंग किम जोंग उन अपनी सैन्य ताकत को तेजी से बढ़ाने में जुटा है। ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि वह अपने तीसरे 5,000 टन के आधुनिक डेस्ट्रॉयर (युद्धपोत) का निर्माण तेजी से कर रहा है। यह जहाज नाम्पो के शिपयार्ड में बनाया जा रहा है, जहां बड़े-बड़े क्रेन और मशीनें लगातार काम करती दिखाई दी हैं। इनका इस्तेमाल जहाज के बड़े हिस्सों, रडार और हथियार सिस्टम लगाने के लिए किया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया अपनी नौसेना को आधुनिक बनाने के लिए रूस से तकनीकी मदद ले सकता है। उत्तर कोरिया का यह कदम दिखाता है कि वह सिर्फ परमाणु नहीं, बल्कि समुद्री ताकत भी बढ़ाना चाहता है। इससे क्षेत्र में सैन्य संतुलन और तनाव दोनों बढ़ सकते हैं। किम जोंग-उन ने आदेश दिया है कि इस नए युद्धपोत को 10 अक्टूबर तक तैयार किया जाए, जो कि सत्तारूढ़ पार्टी की स्थापना की वर्षगांठ है। रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले बनाए गए दो डेस्ट्रॉयर “चोए ह्योन” और “कांग कों” भी लॉन्च हो चुके हैं, लेकिन उनकी पूरी ऑपरेशनल क्षमता पर अभी भी सवाल हैं क्योंकि वे लंबे समय तक बंदरगाह पर ही खड़े रहे हैं।