Saudi Arab में होली मनाने की सोच रहे हैं तो हो जाएं Alert! एक छोटी सी गलती आपको सीधे पहुंचा सकती है जेल, जानें क्यों?

Edited By Updated: 01 Mar, 2026 03:00 PM

saudi arabia has a no tolerance policy on holi

भारत में होली का मतलब है—मस्ती, शोर-शराबा और सड़कों पर उड़ते गुलाल लेकिन अगर आप सऊदी अरब में हैं तो आपकी यह मस्ती आपको सलाखों के पीछे पहुंचा सकती है। सऊदी अरब के सख्त इस्लामिक कानूनों के कारण वहां होली जैसे गैर-इस्लामिक त्योहारों को सार्वजनिक रूप से...

Saudi Arabia Laws for Holi Celebration : भारत में होली का मतलब है—मस्ती, शोर-शराबा और सड़कों पर उड़ते गुलाल लेकिन अगर आप सऊदी अरब में हैं तो आपकी यह मस्ती आपको सलाखों के पीछे पहुंचा सकती है। सऊदी अरब के सख्त इस्लामिक कानूनों के कारण वहां होली जैसे गैर-इस्लामिक त्योहारों को सार्वजनिक रूप से मनाने पर पूरी तरह पाबंदी है। 99% लोग वहां के इन कड़े नियमों की बारीकियों से अनजान हैं जो उनके लिए मुसीबत का सबब बन सकते हैं।

सार्वजनिक स्थानों पर सख्त पाबंदी

सऊदी अरब की कानूनी व्यवस्था शरिया कानून पर आधारित है। यहां सार्वजनिक जीवन में धार्मिक अनुशासन को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है। किसी भी गैर-इस्लामिक धार्मिक आयोजन, जुलूस या प्रतीकों के सार्वजनिक प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। गैर-मुस्लिम समुदाय अपने धार्मिक कार्यक्रम केवल निजी स्थानों (Private Spaces) या अपनी एंबेसी (Embassy) के सीमित परिसरों में ही मना सकते हैं।

सड़क पर रंग खेलने का अंजाम: जेल और डिपोर्टेशन

सऊदी अरब में सार्वजनिक मर्यादा और शांति को लेकर कानून बहुत सख्त हैं। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक सड़क, पार्क या चौराहे पर रंग खेलता या शोर मचाता पकड़ा जाता है तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जा सकता है। मामले की गंभीरता के आधार पर भारी जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: महिलाएं रहें सावधान! भारत में इस वजह से हर 8 मिनट में हो रही एक महिला की मौत, जानें यह Silent Killer क्यों है इतना खतरनाक?

विदेशी नागरिकों (Expats) के लिए नियम और भी कड़े हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर उनका वीजा रद्द कर उन्हें वापस भारत (या उनके देश) डिपोर्ट किया जा सकता है। सऊदी प्रशासन की साइबर सेल सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ी नजर रखती है। त्योहार से जुड़ी ऐसी कोई भी फोटो या वीडियो पोस्ट करना जो स्थानीय धार्मिक भावनाओं को आहत करे कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है।

कानून की नजर में क्या है अपराध?

सऊदी अरब में सार्वजनिक व्यवस्था को भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को काबिले-गौर अपराध माना जाता है। खुले में रंग फेंकना, तेज संगीत बजाना या भीड़ इकट्ठा करना सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन माना जाता है। इसके अलावा वहां शराब और नशा पूरी तरह प्रतिबंधित है जो अक्सर होली के जश्न का हिस्सा होते हैं। ऐसे में इन चीजों के साथ पकड़े जाने पर बचने का कोई रास्ता नहीं बचता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!