Red Lipstick Ban: दुनिया का वो देश जहां लाल लिपस्टिक लगाना पड़ सकता है भारी, सीधे जेल जाने का है खतरा

Edited By Updated: 22 Dec, 2025 09:19 AM

strict punishment for wearing red lipstick in this country

दुनिया के ज्यादातर देशों में लाल लिपस्टिक को आत्मविश्वास और ग्लैमर का प्रतीक माना जाता है लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां यह रंग आपकी मुसीबत का सबब बन सकता है। यहां सजना-संवरना सिर्फ निजी पसंद नहीं बल्कि राजनीति और विचारधारा से जुड़ा मामला है। हम बात कर...

Red Lipstick Ban: दुनिया के ज्यादातर देशों में लाल लिपस्टिक को आत्मविश्वास और ग्लैमर का प्रतीक माना जाता है लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां यह रंग आपकी मुसीबत का सबब बन सकता है। यहां सजना-संवरना सिर्फ निजी पसंद नहीं बल्कि राजनीति और विचारधारा से जुड़ा मामला है। हम बात कर रहे हैं उत्तर कोरिया (North Korea) की जहां सरकार की नज़र आपकी लिपस्टिक के शेड पर भी रहती है।

PunjabKesari

उत्तर कोरिया में क्यों प्रतिबंधित है लाल लिपस्टिक?

उत्तर कोरिया दुनिया के सबसे रहस्यमयी और सख्त देशों में से एक है। तानाशाह किम जोंग-उन के शासन में यहाँ नागरिकों की जीवनशैली पर कड़ा नियंत्रण है। उत्तर कोरियाई सरकार लाल लिपस्टिक को पश्चिमी संस्कृति और पूंजीवाद (Capitalism) का हिस्सा मानती है। उनके अनुसार गहरे और भड़कीले रंग व्यक्तिवाद को बढ़ावा देते हैं जो उनकी सामूहिक सादगी वाली विचारधारा के खिलाफ है। राज्य की विचारधारा कहती है कि हर नागरिक को सादा जीवन जीना चाहिए और अपनी पूरी निष्ठा सरकार के प्रति रखनी चाहिए। ग्लैमरस दिखना राज्य के प्रति विद्रोह की तरह देखा जाता है।

PunjabKesari

फैशन पुलिस रखती है हर हरकत पर नज़र

इन सख्त नियमों को लागू करने के लिए उत्तर कोरिया में विशेष निगरानी टीमें तैनात हैं जिन्हें स्थानीय लोग फैशन पुलिस कहते हैं।

PunjabKesari

नियम तोड़ने पर मिलती है कठोर सजा

अगर कोई महिला लाल लिपस्टिक लगाए हुए पकड़ी जाती है तो उसे गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है:

  1. सार्वजनिक फटकार: उसे सबके सामने अपमानित किया जा सकता है।

  2. जुर्माना और पूछताछ: उससे घंटों पूछताछ हो सकती है कि उसे यह मेकअप कहां से मिला।

  3. सुधारात्मक श्रम: बार-बार नियम तोड़ने पर उसे लेबर कैंप में कठिन काम (Hard Labor) करने की सजा दी जा सकती है।

  4. हिरासत: कुछ मामलों में अस्थायी तौर पर जेल भी भेजा जा सकता है।

PunjabKesari

 

यह भी पढ़ें: Gurugram में GRAP-IV लागू! पॉल्यूशन के चलते बदली ऑफिस टाइमिंग, कर्मचारियों को मिली Work From Home की राहत

 

नियंत्रण का एक अनोखा तरीका

विशेषज्ञों का मानना है कि लिपस्टिक या हेयरस्टाइल पर पाबंदी लगाना दरअसल लोगों के दिमाग और उनकी व्यक्तिगत पहचान को नियंत्रित करने का एक जरिया है। सरकार चाहती है कि सभी लोग एक जैसे दिखें और एक जैसा सोचें ताकि सत्ता को चुनौती देने वाला कोई अलग विचार पैदा न हो सके।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!