सोमालिया के मोगादिशु के हयात होटल में आतंकियों का बड़ा हमला, अब तक 12 लोगों की मौत

Edited By Anu Malhotra,Updated: 20 Aug, 2022 10:02 AM

terrorists attack hyatt hotel in mogadishu somalia 12 people killed

सोमालिया में मुंबई के 26/11 जैसे हमले को अंजाम दिया गया। आतंकी समूह अल-शबाब (Al-Shabaab) के बंदूकधारियों ने एक होटल (Hotel) पर कब्जा हमला कर दिया जिसमें करीब 12 लोगों की मौत की खबर है।

इंटरनेशनल डेस्क:  सोमालिया में मुंबई के 26/11 जैसे हमले को अंजाम दिया गया। आतंकी समूह अल-शबाब (Al-Shabaab) के बंदूकधारियों ने एक होटल (Hotel) पर कब्जा हमला कर दिया जिसमें करीब 12 लोगों की मौत की खबर है।  वहीं करीब घायल 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना मोहादिशु की है जहां  एक हयात होटल पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले होटल पर गोलियों की बौछार की जिसके बाद  दो कारों में विस्फोट किया गया।  वहीं, इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी अल-कायदा (Al-Qaeda) से जुड़े अल-शबाब समूह ने  ली है।


एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि, होटल हयात (Hotel Hyatt) में अब भी आतंकी घुसे हुए हैं और मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया  इन बंदूकधारियों के हयात होटल में घुसने से करीब एक मिनट पहले बड़ा धमाका हुआ था। बता दें कि होटल हयात मोगादिशु में एक पसंदीदा स्थान है जहां कई अन्य बड़े होटल भी स्थित हैं, और यह अक्सर सरकारी अधिकारी और आम लोग आते रहते हैं।  बता दें, सोमालिया सरकार के खिलाफ आतंकी संगठन इससे पहले भी कई भयानक विस्फोटों को अंजाम दे चुका है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!