Rental Wives: वो देश जहां टूरिस्टों को किराए पर मिलती हैं पत्नियां, जानें ये अब क्यों बन गया है बिजनेस?

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 10:32 AM

thailand s black gentleman culture where tourists rent wives

अपनी खूबसूरत बीच लाइफ और नाइटलाइफ के लिए मशहूर थाईलैंड दुनिया के सबसे पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां  की एक ऐसी परंपरा भी है जो आपको हैरानी में डाल सकती है? यहां के कुछ शहरों, खासकर Pattaya में अकेले आने वाले...

Rental Wives : अपनी खूबसूरत बीच लाइफ और नाइटलाइफ के लिए मशहूर थाईलैंड दुनिया के सबसे पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां  की एक ऐसी परंपरा भी है जो आपको हैरानी में डाल सकती है? यहां के कुछ शहरों, खासकर Pattaya में अकेले आने वाले पर्यटकों के लिए 'रेंटल वाइफ' (किराए की पत्नी) का चलन काफी पुराना है और चर्चा में भी है जो अब एक बड़े बिजनेस में बदल हो चुका है।

PunjabKesari

क्या है Rental Wife Culture?

थाईलैंड में इसे 'ब्लैक जेंटलमैन' कल्चर के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कोई कानूनी शादी नहीं होती बल्कि यह एक Private Contract की तरह होता है। पर्यटक अपनी पसंद के अनुसार किसी स्थानीय महिला को कुछ घंटों, दिनों या महीनों के लिए 'रेंटल वाइफ' बना सकते हैं।

PunjabKesari

यह व्यवस्था कैसे करती है काम?

वह महिला पर्यटक के साथ एक पत्नी की तरह समय बिताती है शहर घुमाती है, गाइड की भूमिका निभाती है और उनकी देखभाल भी करती है।समझौते की शर्तें दोनों पक्षों की आपसी सहमति पर निर्भर करती हैं। वहीं रिपोर्ट के अनुसार कई आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए यह बिजनेस की तरह बन गया है।

PunjabKesari

कितना आता है खर्च?

इस सर्विस की कीमत तय नहीं है। यह महिला की उम्र, सुंदरता, शिक्षा और उनके व्यवहार पर निर्भर करती है। खबरों के अनुसार इसके लिए 1,600 डॉलर (करीब 1.33 लाख रुपये) से लेकर 1,16,000 डॉलर (करोड़ों रुपये) तक की रकम का लेनदेन हो सकता है। हालांकि  यह पूरी व्यवस्था किसी सरकारी कानून के दायरे में नहीं आती।

हाल ही में आई एक किताब 'Thai Taboo: The Rise of Wife Rental in Modern Society' में इस चलन के सामाजिक और आर्थिक पहलुओं को विस्तार से बताया गया है। लेखक के अनुसार कई बार ये अस्थायी रिश्ते इतने गहरे हो जाते हैं कि विदेशी पर्यटक बाद में उन महिलाओं से स्थायी विवाह भी कर लेते हैं। जिसके बाद से यह ट्रेंड और चर्चा में आ गया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!