Edited By Rohini Oberoi,Updated: 11 Mar, 2026 01:31 PM

मलेशिया के 33 वर्षीय प्रथाब मुनियांडी इन दिनों इंटरनेट पर अपनी अनोखी मुस्कान के लिए छाए हुए हैं। पेशे से ऑयल और गैस इंडस्ट्री में इंजीनियर प्रथाब के पास कुछ ऐसा है जो दुनिया के करोड़ों लोगों के पास नहीं है। उनके मुंह में सामान्य 32 के बजाय पूरे 42...
Prathab Muniyandi 42 teeth World Record : मलेशिया के 33 वर्षीय प्रथाब मुनियांडी इन दिनों इंटरनेट पर अपनी अनोखी मुस्कान के लिए छाए हुए हैं। पेशे से ऑयल और गैस इंडस्ट्री में इंजीनियर प्रथाब के पास कुछ ऐसा है जो दुनिया के करोड़ों लोगों के पास नहीं है। उनके मुंह में सामान्य 32 के बजाय पूरे 42 दांत हैं। यानी एक आम वयस्क से पूरे 10 दांत ज्यादा!
चाय की चुस्की के साथ खुला राज
प्रथाब को अपनी इस खासियत का पता बहुत बाद में चला। साल 2021 में जब वह अपने परिवार के साथ बैठकर चाय पी रहे थे तब उन्हें महसूस हुआ कि उनके मसूड़ों में कुछ अतिरिक्त हलचल हो रही है। जब परिवार ने मजाक-मजाक में उनके दांत गिने तो संख्या 38 निकली। इसके बाद जब उन्होंने डेंटिस्ट से संपर्क किया और एक्स-रे कराया तो पता चला कि 4 दांत अभी अंदर छिपे हुए हैं जो बाहर आने की तैयारी में हैं।

2023 में पूरा हुआ दहाई का आंकड़ा
धीरे-धीरे वे अतिरिक्त दांत भी बाहर आ गए और साल 2023 की शुरुआत तक प्रथाब के मुंह में दांतों की कुल संख्या 42 हो गई। दिलचस्प बात यह है कि आमतौर पर अतिरिक्त दांत (Hyperdontia) टेढ़े-मेढ़े या दर्दनाक होते हैं लेकिन प्रथाब के मामले में दसों अतिरिक्त दांत लगभग सीधी लाइन में उगे हैं।

दिखने में सामान्य, पर सुनने में अजूबा
प्रथाब बताते हैं कि जब वह मुस्कुराते हैं तो पहली नजर में कोई नहीं कह सकता कि उनके मुंह में दांतों की भीड़ है। लोग तब तक यकीन नहीं करते जब तक मैं उन्हें खुद गिनने के लिए नहीं कहता। जब वे गिनती 32 के पार ले जाते हैं तो उनके चेहरे के भाव देखने लायक होते हैं।
यह भी पढ़ें: यहां Driving License पाना है लोहे के चने चबाने जैसा! 2 साल की ट्रेनिंग के बाद मिलता है मौका

सेहत पर कोई बुरा असर नहीं
एक बच्चे के पिता प्रथाब पूरी तरह स्वस्थ हैं। इतने ज्यादा दांत होने के बावजूद उन्हें खाने-पीने या बोलने में कोई दिक्कत नहीं होती। वह अपने दांतों को लेकर काफी सजग हैं। वह दिन में दो बार ब्रश करते हैं और नियमित फ्लॉसिंग (Flossing) करते हैं ताकि 42 के 42 दांत सुरक्षित और चमकदार रहें।