Nobel Peace Prize: पुरस्कार छिनने के बाद सामने आया ट्रंप का रिएक्शन, विजेता मारिया मचाडो के लिए कही बड़ी बात

Edited By Updated: 10 Oct, 2025 03:56 PM

trump said a big thing for winner maria machado

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आज एक बड़ा झटका लगा है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने नोबेल शांति पुरस्कार 2025 वेनेज़ुएला की नेता मारिया कोरिना मचाडो को देने का ऐलान किया है। इस पर राष्ट्रपति ट्रंप का रिएक्शन सामने आया है।

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आज एक बड़ा झटका लगा है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने नोबेल शांति पुरस्कार 2025 वेनेज़ुएला की नेता मारिया कोरिना मचाडो को देने का ऐलान किया है। इस पर राष्ट्रपति ट्रंप का रिएक्शन सामने आया है।

PunjabKesari

ट्रंप ने क्यों किया मारिया मचाडो का समर्थन?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना और वेनेज़ुएला के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोंजालेज के समर्थन में बात करते हुए कहा- "वेनेज़ुएला की लोकतंत्र कार्यकर्ता मारिया कोरिना मचाडो और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोंजालेज लाखों लोगों के साथ सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। वे वेनेज़ुएला के लोगों की आवाज़ और इच्छा को व्यक्त कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि "संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाला वेनेज़ुएला-अमेरिकी समुदाय एक आज़ाद वेनेज़ुएला का ज़ोरदार समर्थन करता है और उस समुदाय ने मेरा भी समर्थन किया है।" ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, "इन स्वतंत्रता सेनानियों को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया जाना चाहिए और उन्हें सुरक्षित तथा ज़िंदा रहना चाहिए।"

उम्मीदों को लगा बड़ा झटका

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पिछले कई दिनों से दुनिया के कई देशों में युद्ध खत्म करने का दावा कर नोबेल शांति पुरस्कार जीतने की दावेदारी पेश कर रहे थे। मारिया कोरिना मचाडो के नाम की घोषणा के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति की इन उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!