बलूचिस्तान में फिर आतंकवादी हमला; परिवार की दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या, 7 आतंकी भी ढेर

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 07:12 PM

two civilians shot dead in terror attack seven terrorists killed in pakistan s

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकियों ने कारोबारी काम से पहुंचे कराची के एक परिवार को निशाना बनाया, जिसमें दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी बीच खारान में सुरक्षा बलों ने अभियान चलाकर 7 आतंकियों को मार गिराया। प्रांत में हाल के दिनों में...

Peshawar: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को आतंकवादी हमले में सिंध के एक परिवार की दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अलग-अलग कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने सात आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, प्रांत के खारान जिले में एक अभियान के दौरान ये आतंकवादी मारे गए, जबकि कई अन्य आतंकवादी घायल हुए। आईएसपीआर ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शनिवार रात खारान के लाजे इलाके में अभियान चलाया गया।

 

इस दौरान प्रतिबंधित संगठन 'फितना अल-खवारिज' से जुड़े सात आतंकवादी मारे गए। 'खवारिज' शब्द का इस्तेमाल पाकिस्तानी सरकार प्रतिबंधित संगठनों के लिए करती है। बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों का यह अभियान छह जुलाई को जियारत में मांगी बांध पंपिंग स्टेशन पर पुलिस चौकी पर हुए घातक हमले के बाद शुरू हुआ था। हथियारबंद हमलावरों ने 27 पुलिसकर्मियों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी।

 

ISPR ने 12 अगस्त को बताया था कि प्रांत में एक वाहन में लगाया गया विस्फोटक उपकरण तैयार किए जाने के दौरान समय से पहले फट गया था। इसके बाद चलाए गए सुरक्षा अभियान में 21 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 18 आतंकवादी शामिल थे। इससे पहले नौ और 10 अगस्त को दो दिनों के दौरान प्रांत में 20 आतंकवादी मारे गए थे। शनिवार को हुए एक अन्य आतंकवादी घटना में शनिवार को बलूचिस्तान के दौरे पर गया कराची का एक परिवार प्रांत के किला अब्दुल्ला जिले के आदिवासी इलाके सेगी में हमले की चपेट में आ गया। यह परिवार कारोबारी सिलसिले में बलूचिस्तान गया था।  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!