पाकिस्तान: एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से महिला समेत 10 लोगों की मौ/त

Edited By Updated: 29 Oct, 2026 06:57 PM

pakistan oxygen cylinder exploded in an ambulance

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बृहस्पतिवार को एक एंबुलेंस के भीतर ऑक्सीजन सिलेंडर भटने से एक महिला सहित 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कराचीः पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बृहस्पतिवार को एक एंबुलेंस के भीतर ऑक्सीजन सिलेंडर भटने से एक महिला सहित 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना थारपारकर जिले के नगरपारकर इलाके में हुई, जहां एंबुलेंस एक महिला को डानो धंधल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मीठी शहर के जिला अस्पताल ले जा रही थी। थारपारकर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आरिफ अजीज जाफरी ने बताया, "अब तक महिला समेत 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।"

उन्होंने कहा कि प्रसव के बाद जटिलताएं होने के कारण महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। जाफरी ने बताया कि एंबुलेंस चालक जब सिलेंडर को वाहन के अंदर ले जा रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और मामले की जांच की जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!