UAE ने भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी, इन चीजों पर लगाई सख्त रोक

Edited By Updated: 08 Mar, 2026 04:34 PM

uae issues advisory for indians imposes strict ban on these items

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की गई है। दुबई और अबूधाबी जैसे शहरों में रह रहे लाखों भारतीयों से कहा गया है कि वे सुरक्षा नियमों का...

नेशनल डेस्क : मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की गई है। दुबई और अबूधाबी जैसे शहरों में रह रहे लाखों भारतीयों से कहा गया है कि वे सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें और किसी भी संवेदनशील घटना की फोटो या वीडियो बनाने से बचें।

सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो शेयर करने से बचें

भारतीय दूतावास की ओर से जारी सलाह में साफ कहा गया है कि किसी भी घटना स्थल, प्रतिबंधित क्षेत्र या एयरपोर्ट के अंदर फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करना कानूनन गलत हो सकता है। UAE प्रशासन ने भी चेतावनी दी है कि बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्ड करने या तस्वीरें लेने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

अलर्ट मिलते ही तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि यदि किसी तरह का सायरन या सुरक्षा अलर्ट सुनाई दे तो तुरंत नजदीकी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। अधिकारियों की ओर से चेतावनी हटने तक उसी जगह पर बने रहने की सलाह दी गई है। ऐसे समय पर किसी घटना की फोटो या वीडियो लेने के लिए बाहर निकलने से बचने को कहा गया है।

संदिग्ध वस्तु दिखे तो तुरंत अधिकारियों को दें सूचना

दूतावास ने बताया है कि अगर आसपास किसी प्रोजेक्टाइल, छर्रे या संदिग्ध वस्तु के गिरने की जानकारी मिलती है तो उससे दूरी बनाए रखें। ऐसी किसी भी चीज को छूने या उसके पास जाने की कोशिश न करें और तुरंत स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दें, ताकि स्थिति को सुरक्षित तरीके से संभाला जा सके।

स्थानीय कानून और सुरक्षा निर्देशों का पालन जरूरी

8 मार्च को जारी इस एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों से विशेष रूप से अपील की गई है कि वे UAE सरकार द्वारा जारी सभी सुरक्षा निर्देशों और स्थानीय कानूनों का सख्ती से पालन करें। अबूधाबी स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए सावधानी और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना सभी के लिए बेहद जरूरी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!