12 पत्नियां और 102 बच्चे... इस शख्स ने तोड़े जनसंख्या नियंत्रण के सारे रिकॉर्ड, पोते-पोतियों की गिनती सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Edited By Updated: 07 Oct, 2025 04:49 PM

uganda man musa hasahaya kasera 102 baby viral bizarre big family

जहां दुनिया के ज्यादातर देश बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने की कोशिशों में लगे हैं वहीं अफ्रीका के युगांडा में एक शख्स ने सरकारी प्रयासों को नाकाम करते हुए सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। इस शख्स का नाम है...

इंटरनेशनल डेस्क। जहां दुनिया के ज्यादातर देश बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने की कोशिशों में लगे हैं वहीं अफ्रीका के युगांडा में एक शख्स ने सरकारी प्रयासों को नाकाम करते हुए सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। इस शख्स का नाम है मूसा हसहया कसेरा।

PunjabKesari

मूसा कसेरा का 'अजूबा' परिवार

मूसा कसेरा अपने विशालकाय परिवार की वजह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उनका जीवन किसी अजूबे से कम नहीं है। 71 वर्षीय मूसा ने अपनी जिंदगी में 12 शादियां रचाईं जिनसे उन्हें कुल 102 बच्चे हुए हैं। मूसा के कुल 578 पोते-पोतियां (Grandkids) हैं। इस तरह उनका परिवार लगभग 692 सदस्यों का है। मूसा ने अपने इस कदम से युगांडा सरकार के आबादी नियंत्रण प्रयासों को पूरी तरह से विफल कर दिया है।

यह भी पढ़ें: पहले मीठी बातों में फंसाया, होटल में बुलाकर बनाए संबंध, फिर प्राइवेट वीडियो बनाकर कभी गर्भपात तो कभी...

PunjabKesari

परिवार संभालना आसान नहीं

मूसा पूर्वी युगांडा के मुकीजा गांव में रहते हैं। हालाँकि वह अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं लेकिन इस बड़े परिवार को संभालना एक चुनौती है। मूसा के लिए सभी बच्चों और पोते-पोतियों के नाम याद रखना बेहद मुश्किल हो गया है। इसके लिए वह एक रजिस्टर बनाते हैं जिसे वह रोज़ाना मेंटेन करते हैं। आमतौर पर लोग चार सदस्यों के परिवार को पालने में मुश्किलों का सामना करते हैं लेकिन मूसा लगातार अपने इतने बड़े परिवार का गुजारा चला रहे हैं। हालांकि बढ़ती उम्र के साथ उनके सामने भोजन, पानी और लिमिटेड रिसोर्सेज जैसी दिक्कतें भी आई हैं।

PunjabKesari

यू-टर्न: अब परिवार नियोजन का सहारा

रिपोर्ट्स के अनुसार 102 बच्चे होने के बाद मूसा ने आखिरकार परिवार को आगे न बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने अब अपनी पत्नियों को कंट्रासेप्टिव पिल्स (गर्भनिरोधक गोलियां) देना शुरू कर दिया है।
मूसा को अपने इस विशाल परिवार पर गर्व है। उनका मानना है कि अगर आपस में प्यार और तालमेल हो तो जिंदगी बेहद खूबसूरत और आसान हो जाती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!