जेलेंस्की का बदला: यूक्रेन ने ब्लैक सी में रूसी अटैक बोट के उड़ाए चीथड़े, समुद्र में तैरती दिखीं सैनिकों की लाशें (Video)

Edited By Updated: 04 Sep, 2025 11:53 AM

ukrainian navy destroyed a russian black sea fleet

तीन साल से भी अधिक समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में बुधवार को यूक्रेन ने रूस को करारा झटका दिया। यूक्रेनी सेना ने ब्लैक सी (काला सागर) में एक सटीक ड्रोन अटैक कर रूस की....

International Desk: तीन साल से भी अधिक समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में बुधवार को यूक्रेन ने रूस को करारा झटका दिया। यूक्रेनी सेना ने ब्लैक सी (काला सागर) में एक सटीक ड्रोन अटैक कर रूस की एक अटैक बोट  को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस हमले में जहाज के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उस पर सवार कई रूसी नौसैनिक मौके पर ही मारे गए।


 

 लैंडिंग क्राफ्ट बोट को तब निशाना बनाया 
 यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने तुर्की निर्मित बेराकटार टीबी-2 मानवरहित लड़ाकू ड्रोन  (Bayraktar TB2) का इस्तेमाल किया। ड्रोन ने रूस की  लैंडिंग क्राफ्ट बोट को तब निशाना बनाया जब वह खेरसॉन तट के पास ब्लैक सी में  आगे बढ़ रही थी।  वीडियो फुटेज में साफ दिखाई देता है कि ड्रोन ने सटीक निशाना साधकर बम गिराया।  धमाका इतना शक्तिशाली था कि नाव के टुकड़े-टुकड़े हो गए और चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। इस हमले के बाद समुद्र की लहरों पर रूसी सैनिकों की लाशें तैरती नजर आईं।

 

रूसी स्पीड बोट पर भी हमला 
पहले हमले के बाद यूक्रेन ने उसी इलाके में एक और तेज रफ्तार रूसी स्पीड बोट पर भी हमला किया।  यह बोट समुद्र से  कर्मियों को उतारने की कोशिश कर रही थी। ड्रोन हमले में यह बोट भी पूरी तरह नष्ट हो गई। यूक्रेनी नौसेना का दावा है कि इस हमले में कम से कम 7 रूसी सैनिक मारे गए । बाद में इस स्पीड बोट का मलबा समुद्र किनारे पड़ा दिखाई दिया।

 

 यूक्रेनी नौसेना के कमांडर ने की पुष्टि
इस अभियान पर बयान देते हुए  यूक्रेनी नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल ओलेक्सी नेइज़पापा ने कहा:"हमारे जवानों ने जिस सटीकता से ड्रोन का इस्तेमाल कर दुश्मन की बोट को निशाना बनाया, वह आधुनिक युद्ध की असली तस्वीर है। अब लड़ाई सिर्फ पारंपरिक नौसैनिक ताकत से नहीं जीती जा सकती। हमें तकनीक, कौशल और दृढ़ संकल्प को मिलाकर ही आगे बढ़ना होगा।"
 

ब्लैक सी क्यों है युद्ध का अहम मोर्चा? 

  •  रूस का ब्लैक सी पर दशकों से मजबूत कब्जा है।
  •  यहां रूस के पास  युद्धपोत, पनडुब्बियां, फाइटर जेट्स और ड्रोन  मौजूद हैं।
  •  यूक्रेन के पास इतने बड़े जहाज या हथियार नहीं हैं, इसलिए वह ड्रोन और छोटे जहाजों पर निर्भर है।
  •  यूक्रेन की रणनीति है कि कम लागत वाले हथियारों से रूस की बड़ी सैन्य ताकत को कमजोर किया जाए ।
  •  बुधवार का हमला उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे रूस के समुद्री हमलों को रोका जा सके।

 

रूस-यूक्रेन युद्ध के मौजूदा हालात

 यह युद्ध फरवरी 2022 से जारी है और अब तक लाखों लोगों की जान ले चुका है।
 रूस लगातार यूक्रेन को अपनी शर्तों पर झुकाना चाहता है।
 वहीं पश्चिमी देशों के हथियारों के सहारे यूक्रेन अब भी डटा हुआ है।
 हाल के महीनों में  ड्रोन हमले दोनों देशों की सबसे बड़ी रणनीति  बन गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!