यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका ने रूस के साथ समाप्त किए सामान्य व्यापारिक संबंध

Edited By Updated: 08 Apr, 2022 07:01 AM

us ends normal trade relations with russia over attack on ukraine

अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंध निलंबित करने और रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित दो विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सांसदों ने दोनों विधेयकों का भारी समर्थन

वाशिंगटनः अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंध निलंबित करने और रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित दो विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सांसदों ने दोनों विधेयकों का भारी समर्थन किया। दोनों विधेयकों को बृहस्पतिवार को बाद में अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद इन्हें हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन के पास भेजा जाएगा। 

राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद दोनों विधेयक कानून बन जाएंगे। सीनेट ने दोनों विधेयकों को 100-0 से पारित कर दिया। रूस के साथ व्यापार निलंबित करने संबंधी विधेयक के जरिए अमेरिका के लिए रूस से आयात होने वाले विभिन्न सामानों पर ऊंचे शुल्क वसूलने का रास्ता साफ हो जाएगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!