अमेरिकी सदन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू की

Edited By Updated: 12 Jan, 2021 01:03 AM

us house begins impeachment process against president donald trump

रिपब्लिकन सांसदों ने सोमवार को सदन के उस प्रस्ताव को रोका, जिसमें ट्रंप को राष्ट्रपति पद से जल्द हटाने के वास्ते उपराष्ट्रपति पेंस से 25 वें संशोधन को लागू करने का आह्वान किया गया था। प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेट सदस्यों ने निवर्तमान

वाशिंगटनः अमेरिका के निर्वतमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोमवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के तीन सांसदों ने महाभियोग प्रस्ताव पेश करते हुए उन पर पिछले सप्ताह कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद) में अपने समर्थकों को हिंसा भड़काने के लिए उकसाने का आरोप लगाया। यह प्रस्ताव सांसद जैमी रस्किन, डेविड सिसिलीन और टेड ल्यू लेकर आए हैं और इसका समर्थन अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 211 सदस्यों ने किया है। 
PunjabKesari
मीडिया में जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस प्रस्ताव में निर्वतमान राष्ट्रपति पर अपने कदमों के जरिए छह जनवरी को ‘ राजद्रोह के लिए उकसाने' का आरोप लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि ट्रंप ने अपने समर्थकों को कैपिटल बिल्डिंग (संसद परिसर) की घेराबंदी के लिए तब उकसाया, जब वहां इलेक्टोरल कॉलेज के मतों की गिनती चल रही थी और लोगों के धावा बोलने की वजह से यह प्रक्रिया बाधित हुई। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
PunjabKesari
इससे पहले रिपब्लिकन सांसदों ने सोमवार को सदन में डेमोक्रेटिक सदस्यों के उस अनुरोध को खारिज कर दिया था, जिसमें ट्रंप को राष्ट्रपति पद से जल्द हटाने के वास्ते उपराष्ट्रपति पेंस से 25 वें संशोधन को लागू करने के आह्वान पर सर्व सम्मति की मांग की गई थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!