नेपाल में विनाश के बाद अमेरिका का ट्रैवल अलर्ट, अपने नागरिकों के लिए Level 2 एडवाइजरी की जारी

Edited By Updated: 31 Aug, 2026 05:39 PM

us issues level 2 travel advisory for nepal calls for increased caution

अमेरिका ने नेपाल के लिए Level 2 “Exercise Increased Caution” यात्रा चेतावनी जारी रखी है और नागरिक अशांति के प्रति सतर्क रहने को कहा है। नेपाल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ प्रभावित उत्तरी रसुवा जिले के रसुवागढ़ी-टिमुरे-स्याफ्रुबेसी कॉरिडोर के लिए...

Washington: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए बड़ा यात्रा अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने नेपाल के लिए Level 2 यानी “Exercise Increased Caution” की सलाह दी है। साथ ही, उत्तरी नेपाल के बाढ़ प्रभावित रसुवा जिले के एक विशेष क्षेत्र के लिए Level 4 यानी “Do Not Travel” की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी चेतावनी विशेष रूप से रसुवागढ़ी-टिमुरे-स्याफ्रुबेसी कॉरिडोर और नेपाल-चीन सीमा पार क्षेत्र को लेकर है। रिपोर्ट के मुताबिक, भीषण फ्लैश फ्लड और मलबे के प्रवाह ने इस इलाके में परिवहन और संचार ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। भूस्खलन का खतरा भी अभी बना हुआ है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
 

अमेरिकी विदेश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नेपाल के लिए मौजूदा राष्ट्रीय स्तर की ट्रैवल एडवाइजरी Level 2: Exercise Increased Caution है। इसका मुख्य कारण नागरिक अशांति बताया गया है। विभाग ने कहा कि 2025 में शुरू हुए व्यापक प्रदर्शन रुक चुके हैं और सुरक्षा स्थिति स्थिर है, लेकिन शहरों में अचानक प्रदर्शन और स्थानीय अशांति फिर उभर सकती है। अमेरिका ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि नेपाल में प्रदर्शन बहुत कम समय की चेतावनी पर शुरू हो सकते हैं और तेजी से हिंसक रूप ले सकते हैं। यात्रियों को बड़ी भीड़ और प्रदर्शनों से दूर रहने तथा स्थानीय समाचारों और अधिकारियों के निर्देशों पर नजर रखने की सलाह दी गई है। नेपाल में मौजूदा प्राकृतिक आपदा के बाद खतरा केवल बाढ़ तक सीमित नहीं है। अमेरिकी चेतावनी में मौसम और प्राकृतिक आपदाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। नेपाल भूकंपीय रूप से भी सक्रिय क्षेत्र है, जहां अचानक भूकंप आ सकते हैं। पहाड़ी इलाकों में भूकंप और भारी बारिश के बाद भूस्खलन का खतरा और बढ़ जाता है।
 

अमेरिकी विदेश विभाग ने नेपाल की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी अपने नागरिकों को सतर्क किया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, देश में चिकित्सा सुविधाओं की क्षमता सीमित हो सकती है। काठमांडू के अस्पताल अन्य इलाकों की तुलना में बेहतर हैं, लेकिन वहां भी भीड़, उपकरणों या दवाओं की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं और इलाज से पहले भुगतान की मांग की जा सकती है। अमेरिका ने नेपाल जाने वाले अपने नागरिकों से Smart Traveler Enrollment Program (STEP) में पंजीकरण कराने की अपील की है। इसके अलावा व्यापक यात्रा बीमा लेने और उसमें आपातकालीन मेडिकल इवैक्यूएशन की सुविधा शामिल होने की सलाह दी गई है। यात्रियों से स्थानीय हालात पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर अपनी यात्रा योजना बदलने को भी कहा गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!