अमेरिका के जॉर्जिया में रोलर कोस्टर राइड के दौरान दुर्घटना, एक की मौत, कई घायल

Edited By Updated: 13 Oct, 2026 09:43 AM

accident during roller coaster ride in georgia usa one dead several injured

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में सोमवार दोपहर 'सिक्स फ्लैग्स' रोलर कोस्टर से जुड़ी एक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कॉब काउंटी पुलिस विभाग के अनुसार, यह घटना अटलांटा से लगभग 24 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित 'सिक्स...

ऑस्टेल : अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में सोमवार दोपहर 'सिक्स फ्लैग्स' रोलर कोस्टर से जुड़ी एक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कॉब काउंटी पुलिस विभाग के अनुसार, यह घटना अटलांटा से लगभग 24 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित 'सिक्स फ्लैग्स ओवर जॉर्जिया' मनोरंजन पार्क में हुई। विभाग की प्रमुख अपराध इकाई के अधिकारी मामले की जांच करेंगे। 

अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई या अन्य लोग किस वजह से घायल हुए। 'सिक्स फ्लैग्स' के एक प्रवक्ता ने बताया कि पार्क प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की तथा वे जांच में स्थानीय अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा, 'आज हमारे पार्क में हुई इस दुर्घटना से हमें गहरा दुख हुआ है।' 

पिछले महीने दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित 'सिक्स फ्लैग्स मैजिक माउंटेन' ने अपने लोकप्रिय 'एक्स2' रोलर कोस्टर को बंद करने की घोषणा की थी। यह फैसला उन मुकदमों के बाद लिया गया था, जिनमें रोलर कोस्टर झूलने के कारण मस्तिष्क में गंभीर चोट लगने के आरोप लगाए गए थे। सिक्स फ्लैग्स ने हाल में 2022 में इस रोलर कोस्टर पर झूलने के बाद जान गंवाने वाले 22 वर्षीय एक युवक के परिवार द्वारा दायर गैर इरादतन मौत के मुकदमे का निपटारा किया है, जबकि उसके खिलाफ पिछले सप्ताह मस्तिष्क चोट के आरोपों से जुड़े तीन अन्य मुकदमे भी दायर किए गए हैं। 

इसके अलावा पिछले साल फ्लोरिडा के 'यूनिवर्सल एपिक यूनिवर्स' मनोरंजन पार्क में एक तेज रफ्तार रोलर कोस्टर पर सवारी के बाद 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। उनकी मौत गंभीर चोट लगने के कारण हुई थी और इसे दुर्घटनावश मौत का मामला माना गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!